
तुलसी नगर (सी-सेक्टर) में वारदात करने वाले बदमाश अभी हाथ नहीं लगे थे कि दूसरे गिरोह ने महालक्ष्मी नगर में धावा बोल दिया। इन नकाबपोश बदमाशों ने मल्टी में फ्लैट खंगाले लेकिन कीमती सामान नहीं मिला। घटना आर सेक्टर स्थित राधिका एवेन्यू में हुई है।
बुधवार रात करीब ढाई बजे बदमाश मल्टी में घुस गए। बदमाशों ने तीन प्लैट में छानबीन की। हालांकि दो फ्लैट खाली मिले। रहवासियों ने पुलिस को बताया कि घटना में चड्डी-बनियान गिरोह का हाथ है। बदमाशों के हाथ में डंडे भी थे। सामान होने पर हमला कर सकते थे। इसके पूर्व चड्डी-बनियान धारी गिरोह ने तुलसी नगर में नीना उमट के घर में सेंध लगाई थी।
