जहां एक और मध्य प्रदेश में भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त आदेश जारी किए गए यदि कोई भी अवैध तरीके से जमीनों पर कब्जा करता है तो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए वही भूमाफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है कि ना तो उन्हें कानून का खौफ है ना हीं सरकार का किसानो कि जमीन पर धड़ले से कब्जा कर रहे हैं कुछ ऐसे ही मामले इंदौर कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान सामने आए
हर मंगलवार को होने वाली कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान अधिकतर मामले भूमाफियाओं के द्वारा जमीनों पर कब्जा करने की शिकायत आई है ऐसा ही एक मामला इंदौर के कनाडीया थाना क्षेत्र की बुजुर्ग महिला की जमीन पर भूमियाओ के द्वारा कब्जा कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं वही एक मामला बिलावड़ीय का हे जहां दंपति परिवार पर गांव के रहने वाले भू माफिया रामकिशन रामचंद्र और उसके परिवार के द्वारा दंपति परिवार की जमीन पर जबरन कब्जा कर जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं दोनों ही मामले में पुलिस अधिकारी के अलावा थाना अंतर्गत भी शिकायत की गई इसके बावजूद भी भू माफिया के हौसले इतने बुलंद है की ना तो उन्हें शासन प्रशासन का ना तो कानून का खौफ हालत यह है कि दंपति परिवारों के द्वारा न्यायालय में मामला होने के बावजूद भी भूमाफियाओं के द्वारा जमीन पर कब्जा कर कैस वापस लेने की धमकियां दी जा रही है जिसकी शिकायत दंपति परिवार की ओर से इंदौर कलेक्टर जनसुनवाई में लिखित शिकायत की गई वहीं पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए ए डी एम सपना लोवंशी के द्वारा जांच की बात कही गई है
