देश की बात, आपके शहर से
Indore28°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 7 बार पढ़ी गई

जॉब और मेट्रोमोनियल विज्ञापन के जरिए हो रही ठगी, वेरीफाई करने के बाद करे भरोसा

✓ क्राइम ब्रांच के पास पहुंची 7 शिकायत, 2.08 लाख रुपए की हुई ठगी✓ एडवांस पेमेंट के नाम पर लेते है रुपए, समाचार पत्रों में आते है विज्ञापन✓ जॉब और मेट्रोमोनियल के नाम पर पैसे ना दे, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के पहले करे वेरीफाई इंदौर।

Abhishek Raghuvanshi23 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

✓ क्राइम ब्रांच के पास पहुंची 7 शिकायत, 2.08 लाख रुपए की हुई ठगी
✓ एडवांस पेमेंट के नाम पर लेते है रुपए, समाचार पत्रों में आते है विज्ञापन
✓ जॉब और मेट्रोमोनियल के नाम पर पैसे ना दे, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के पहले करे वेरीफाई

इंदौर। नौकरी और जीवनसाथी की तलाश के चक्कर में लोग ठगी का शिकार हो रहे है। दैनिक समाचार पत्रों में आने वाले विज्ञापन के जरिए भी ठगी की शिकायत क्राइम ब्रांच के पास आ रही है। इसमें संपर्क करने पर एडवांस पैसे के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। लोगो को चाहिए कि नौकरी और शादी के लिए किसी को एडवांस पैसा ना दे।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि हाल के दिनों में विज्ञापन के जरिए ठगी के काफी मामले सामने आ रहे है। दैनिक समाचार पत्रों में क्लासीफाइड और मेट्रोमोनियल विज्ञापन काफी आते है। कुछ विज्ञापन में संपर्क करने पर एडवांस पैसे की मांग की जाती है। एक बार पैसे देने के बाद अलग-अलग नाम पर पैसे मांगे जाते है। बाद में पीड़ित के फोन उठाना बंद कर दिया जाता है। क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित साइबर सेल के पास 07 शिकायत आई है। इनमें चेतन से 3 हजार रुपए, वैशाली से 82067 रुपए, करण से 2 हजार रुपए, निरुधम से 10599 रुपए, दिलीप से 10400 रुपए, अरुण से 899 रुपए और अमन से 99673 रुपए की ठगी की गई। इस तरह इनसे 2 लाख 8 हजार रुपए की ठगी की शिकायत की गई है।

प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में विज्ञापन होने से लोग भरोसा कर लेते है। यह जरूरी है कि लोग किसी भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को करने के पहले उसे वेरीफाई करे। कोई भी कंपनी अपने यहां नौकरी देने के लिए एडवांस पैसा नहीं मांगती है। अधिकतर शिकायत पार्ट टाइम जॉब, पेंसिल पैकिंग के विज्ञापनों में आ रही है। ऐसे ही शादी के लिए भी मेट्रोमोनी कंपनी के रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे मांगे जाते है। साइबर फ्रॉड के मामलों में जागरूकता रखकर बचा जा सकता है। इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित साइबर फ्रॉड हेल्प लाइन 7049124445 पर तुरंत ठगी की शिकायत करना चाहिए।

✓✓मेट्रोमोनियल/ जॉब फ्रॉड से बचाव हेतु इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस की साईबर एडवाइजरी:–

(1).किसी भी अंजान मेट्रोमोनियल वेबसाईट /जॉब विज्ञापन आदि पर जल्दबाजी में भरोसा न करें।

(2). मेट्रोमोनियल कंपनी या जॉब उपलब्ध कराने वाली कंपनी की तरफ से रजिस्ट्रेशन/प्रोसेसिंग फीस की मांग करने पर संबंधित कंपनी की विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें।

(3). मेट्रोमोनियल वेबसाईट या जॉब के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए अंजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई Link पर अपनी निजी एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

(4).किसी प्रकार का ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तत्काल NCRP पोर्टल/1930 पर कॉल करें या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की साईबर हेल्पलाइन न. 7049124445 पर सूचित करें।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑