इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र के तुलसी नगर में देर रात चड्डी बनियान गैंग ने एक रिटायर्ड प्रोफेसर के सुनसान मकान पर हमला किया। गैंग के सदस्यों ने हथियार और चाकू के साथ दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, और इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
हाल ही में इंदौर शहर में चड्डी बनियान गैंग ने आतंक मचा रखा है। सोमवार रात, मुंबई में रहने वाले एक प्रोफेसर के तुलसी नगर स्थित मकान को पांच से अधिक हथियारबंद बदमाश लेकर पहुंचे। उन्होंने घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें गैंग की चोरी की नियत से घूमते हुए दिखाया गया है। लसुड़िया पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गैंग की तलाश शुरू कर दी है।
