
बाणगंगा पुलिस ने मनीषा उर्फ कल्लो की हत्या के मामले में खुलासा करते हुए फैक्ट्री कर्मचारी को पकड़ा है। युवती थाने का पता पूछने के बाद उससे खाना मांगने गई थी। इस दौरान हत्यारे से उसकी बहस हो गई। उसने पत्थर मारकर युवती को मौत के घाट उतार दिया। सीसीटीवी से इस हत्याकांड का खुलासा हुआ है। डीसीपी पंकज पांडे की टीम ने सुखलिया फाटा के पास हुई मनीषा नाम की युवती की हत्या में कपिल उर्फ गप्पू पुत्र मोहन सिंह चौहान सेक्टर डी सुखलिया को पकड़ा है। आरोपी से रात 2 बजे मनीषा ने पता पूछा था। इसके बाद खाना मांगा। जिसमें कपिल से युवती की कहासुनी हो गई और उसने सिर पर पत्थर मार दिया। युवती इस दौरान भागी भी, लेकिन आरोपी ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में सोमवार को फैक्ट्री खुलने के बाद फुटेज खंगाले। जिसमें पूरे हत्याकांड का खुलासा हो पाया। इसके पहले पुलिस ने शंका में उसके मौसा और दोस्तों को आरोपी बनाया था।
