पीथमपुर थाना सेक्टर एक मैं सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। दो सगे भाइयों ने मिलकर लाठियां से पीट पीट कर 32 वर्षीय एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी है। पीथमपुर के ग्राम सिलोटिया के पास रोड के किनारे 32 वर्षीय कल्याण नामक युवक की खून से सनी लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई शव को पोस्टमार्टम भिजवाया है मौके पर पहुंची पुलिस महज चंद घंटे में हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया इस सनसनीखेज हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आसपास के जब सीसीटीवी फुटेज खंगाल तो पुलिस को आरोपियों की पहचान हो गई। दरअसल पीथमपुर के ग्राम सिलोटिया के पास इंडस्ट्री एरिया के नो गोदाम बने हुए हैं। इस इलाके के रहने वाले आरोपी गोलू और मोनू दोनों सगे भाई हैं। दोनों भाइयों ने मिलकर कल्याण और राहुल पर लाठियां से बीती रात हमला कर दिया था। हमले में राहुल घायल हो गया जबकि मृतक कल्याण के सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी दोनों सगे भाई हैं। फिलहाल दोनों ही भाई फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों तलाश कर रही है।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीथमपुर थाना सेक्टर के अंतर्गत ग्राम सिलोटिया पास रोड़ के किनारे खेत मे एक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। 32 वर्षीय युवक जिसका नाम कल्याण है। उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए है। प्रथम दृश्य सर में चोट लगने से ही उसकी मृत्यु हुई हैl वहीं पुलिस को जांच में मृतक कल्याण के साथी राहुल ने पुलिस को बताया कि रात करीब 2:30 बजे गोलू और मोनू नामक दो भाइयों ने कल्याण और राहुल पर लाठियां से हमला कर दिया था। जिसमें राहुल घायल हो गया जबकि कल्याण के सिर गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
