देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में मत तोड़ना ट्रैफिक रूल्स, शहर के तेरह चौराहों पर बनाए जा रहे ऑनलाइन चालान

इंदौर शहर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए 50 चौराहों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लगाया जा रहा है। इसमें से अब तक 13 चौराहों से कंट्रोल रूम को लाइव वीडियो मिलने लगे हैं।

Abhishek Raghuvanshi22 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर शहर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए 50 चौराहों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लगाया जा रहा है। इसमें से अब तक 13 चौराहों से कंट्रोल रूम को लाइव वीडियो मिलने लगे हैं। इसके बाद ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। सबसे ज्यादा 10,755 चालान एलआईजी चौराहे पर बने हैं।

तीन सवारी, बिना हेलमेट और रेड लाइट जंप करने वालों पर एक्शन।
कुछ चौराहों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम भी लगाए जाएंगे।
तय स्पीड से ऊपर वाहन चलाने वालों पर इससे निगाह रखी जाएगी।

इंदौर। सड़कों पर अब लोगों की मनमानी पर थोड़ा ब्रेक लगेगा। एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली (आईटीएमएस) के तहत शहर में 50 चौराहे हाईटेक किए जाने हैं। इनमें से अब तक 13 चौराहों पर प्रोजेक्ट लाइव हो चुका है। मतलब अब इन 13 चौराहों पर यातायात का उल्लघंन करने पर ऑनलाइन चालान हो जाएगा। पिछले साल नवंबर में एलआईजी, स्कीम नं 78 और रसोमा चौराहे पर ऑनलाइन चालान शुरू किए गए थे। यातायात को सुगम और चालानी कार्रवाई को आसान बनाने के लिए साल 2022 में 21 करोड़ रुपये का आईटीएमएस प्रोजेक्ट लांच किया गया था।

चौराहों पर ट्रैफिक रूल तोड़ा, तो हुआ एक्शन
इसके तहत दो चरणों में 50 चौराहों पर हाईटेक कैमरे लगाए जाने थे। इसमें शहर के रेड लाइट जंप, स्पीड वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम, वन वे, रांग साइड, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट, बाइक पर तीन सवारी समेत कई उल्लंघन करने पर चालानी व्यवस्था शामिल है।

पिछले साल नवंबर से बीआरटीएस के एलआईजी, स्कीम नं 78 और रसोमा पर चालानी कार्रवाई शुरू हुई थी। वहीं जून से 10 और चौराहों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

स्पीड वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम भी लगेगा
इसमें बंगाली चौराहा, बांबे हॉस्पिटल चौराहा, होम गार्ड, इंदिरा प्रतिमा, लक्ष्मीबाई, पल्हर नगर, पत्रकार चौराहा, पिपल्याहाना चौराहा, रामचंद्र नगर, टाटा स्टील चौराहा शामिल हैं।

आईटीएमएस प्रोजेक्ट के तहत कुछ चौराहों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम भी लगाए जाएंगे। इसमें तय स्पीड से ऊपर वाहन चलाने से कैमरा फोटो कैप्चर करके कंट्रोल रूम भेज देगा।

22 जून से 18 जुलाई तक बने चालान
चौराहा
चालान
बंगाली चौराहा
4415
बांबे हॉस्पिटल चौराहा
2827
होम गार्ड
6092
इंदिरा गांधी प्रतिमा
3695
रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा
4675
एलआईजी चौराहा
10,755
पल्हर नगर
8695
पत्रकार चौराहा
655
पिपल्याहाना चौराहा
4620
रामचंद्र नगर
4551
रसोमा चौराहा
7848
स्कीम नं. 78
4709
टाटा स्टील चौराहा
2543
इंदौर में 13 चौराहों पर लाइव हुआ आईटीएमएस
13 चौराहों पर आईटीएमएस लाइव हो चुका है। वहीं 20 जंक्शनों पर काम पूरा हो चुका है। अगस्त के शुरुआत में यहां सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा 10 चौराहों पर मेट्रो, फ्लाईओवर आदि निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिसकी वजह से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। बाकी बचे चौराहों को रिलोकेट करेंगे। – दिव्यांक सिंह, सीईओ, स्मार्ट सिटी

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑