बैंक में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाली आरोपी अरुण सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पंजाब नेशनल बैंक से बंदूक की नोंक पर की 6 लाख 64 हजार रुपए लूट की थी और फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही लूट की अधिकतम राशि जब्त कर ली थी। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को उत्तरप्रेदेश से गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल विजयनगर स्कीम नंबर 54 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मंगलवार को 4 बजकर 41 मिनट पर लूट की वारदात हुई थी। केप, मॉस्क और रेनकोट पहने शख्स ने 12 बोर की बंदूक के दम पर महज चार मिनट में 6 लाख 64 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए महज 12 घंटे में न सिर्फ लुटेरे का पता लगा लिया बल्कि लूट की अधिकतम राशि, वारदात में इस्तेमाल की गई बंदूक व अन्य सामान जब्त कर लिया था। साथ ही लुटेरे की लोकेशन पता कर अलग-अलग टीमें उत्तरप्रदेश भेजी थी। पुलिस ने लुटेरे के रिश्तेदारों की लिस्ट बनाकर अलग-अलग शहरों में दबिश दी। डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी अरुण सिंह को उत्तरप्रदेश के एटा से गिरफ्तार कर लिया है जो अपने मामा के घर रुका था जिसे वंही से गिरफ्तार कर लिया है और लूट की जो रकम थी वह भी बरामद की है पुलिस टीम अरुण को इंदौर लेकर आ रही है। पूछताछ के बाद आरोपी और भी खुलासे से करेगा पुलिस टीम उसे लेकर पहुंच जाएगी उसके बाद और भी खुलासे पुलिस कर सकती है।
