देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 0 बार पढ़ी गई

 बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास

एयरपोर्ट की तर्ज पर दिल्ली के आनंद विहार, नई दिल्ली व बिजवासन रेलवे स्टेशन का विकास अभी भी साकार होता नहीं दिख रहा है। इसकी चर्चा करीब डेढ़ दशक से आम है। साल-दर-साल लगभग हर बजट में इनका जिक्र हुआ है।

Abhishek Raghuvanshi19 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

एयरपोर्ट की तर्ज पर दिल्ली के आनंद विहार, नई दिल्ली व बिजवासन रेलवे स्टेशन का विकास अभी भी साकार होता नहीं दिख रहा है। इसकी चर्चा करीब डेढ़ दशक से आम है। साल-दर-साल लगभग हर बजट में इनका जिक्र हुआ है। कई योजनाएं बनीं, धड़ाम भी हुईं। बनने-बिगड़ने के क्रम में 14 साल लग गए, लेकिन रेलवे स्टेशनों के विकास का बनवास अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इससे देश के पूर्वी हिस्से व पश्चिमी हिस्से से दिल्ली पहुंचने वाली सभी ट्रेनें आनंद विहार व बिजवासन पर डायवर्ट नहीं हो सकी हैं।

इससे नई दिल्ली व पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैफिक का जबरदस्त दबाव रहता है। सुबह के पीक आवर्स में आउटर पर ही रेल मुसाफिरों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। उधर, 23 जुलाई को केंद्र सरकार 2024-25 का आम बजट संसद में पेश करने जा रही है। आम बजट के साथ एक बार फिर रेलवे बजट भी पेश होना है। मुसाफिरों का उम्मीद है कि इस बार का बजट उनके लिए नई उम्मीद लेकर आएगा। 

2010 से अब तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन नहीं बन सका वर्ल्ड क्लास
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की बात करें तो बड़े ही जोर-शोर से 2010 में इसे वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की घोषणा की गई। वर्ल्ड क्लास डेवलपमेंट अथॉरिटी भी बनीं, लेकिन योजनाएं फाइलों में ही सिमट कर रह गईं। इसके बाद पीपीपी मॉडल पर इसे विकसित करने की योजना तैयार की गई। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को भी इसमें तरजीह मिली, लेकिन इसने भी दम तोड़ दिया। अब पिछले तीन-चार सालों से स्टेशन के विकास के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण को जिम्मेदारी दी गई है। आधा दर्जन से अधिक बार इसका टेंडर भी निकला, लेकिन अभी तक इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण यानी संविदात्मक समझौते का ही दौर चल रहा है। अब इसके निर्माण में फेरबदल भी किया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस स्टेशन का निर्माण विभिन्न चरण में किया जाएगा। लिहाजा अभी भी कई वर्षो का इंतजार बाकी है।

2021 में आनंद विहार के विकास का खाका खिंचा 
आनंद विहार रेलवे स्टेशन के दूसरे चरण का विकास कार्य का पूरा खाका 2021 में ही तैयार कर लिया गया था। यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए तीन साल का लक्ष्य रखा गया। स्टेशन परिसर में ही रिहायशी सुविधा, थ्री स्टार के साथ बजट होटल, मॉल, कोचिंग इंस्टीट्यूट एरिया भी विकसित करने की योजना बनी। ट्रांसपोर्ट हब भी विकसित होना है ताकि कनेक्टिविटी बढ़ने से यात्रियों को लाभ मिले। लेकिन अभी महज इसकी खानापूर्ति ही हो रही है। भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम निजी सहभागिता से इसे पुनर्विकसित करने वाला था। स्टेशन विकास के साथ ही आनंद विहार स्टेशन पर आशियाना बनाने के लिए 99 साल की लीज की घोषणा की गई।

दूसरे स्टेशनों का दर्द भी कम नहीं
दिल्ली के बड़े स्टेशन ही नहीं, कई छोटे स्टेशनों को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस होना है। इनमें दिल्ली कैंट, सफदरजंग, दिल्ली सराय रोहिल्ला, पुरानी दिल्ली, शाहदरा, आदर्श नगर रेलवे स्टेशन शामिल है। इनमें सिर्फ सफदरजंग स्टेशन का निर्माण पूरा होता दिख रहा है। पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन, सराय रोहिल्ला का अभी मास्टर प्लान तक तैयार नहीं हुआ है।

2008 की बिजवासन की योजना नहीं चढ़ सकी सिरे
इस रेलवे स्टेशन पर 30,400 वर्ग मीटर का एक स्टेशन भवन बनाया जा रहा है। 12,500 वर्ग मीटर का ओपन एयर कॉनकोर्स होगा। कॉनकोर्स एरिया में आधुनिक वेटिंग रूम और एयरपोर्ट की तरह दुकानें भी होंगी, ताकि ट्रेनों के इंतजार के दौरान यात्रियों को सुविधाएं मिल सके। इस स्टेशन के विकास की योजना 2008-09 में ही बनी थीं। दिल्ली विकास प्राधिकरण भूमि अधिग्रहण में कोताही, पेड़ों की कटाई और एयरपोर्ट के समीप होने की वजह से ऊंचाई को लेकर परेशानी हुई और वर्षों तक निर्माण अधर में रहा। निजी भागीदारी से स्टेशन निर्माण की बात नहीं बनी तो 2016-17 में रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग ने स्टेशन निर्माण की तैयारी की। पहले चरण में 44 करोड़ खर्च करने की बात आई, जिससे आठ प्लेटफार्म और चार सब-वे बनने थे। इस काम को पूरा करने के लिए 18 महीनों का लक्ष्य रखा गया था। पूरा टर्मिनल तीन साल में तैयार होने की बात की गई।

अब तक टर्मिनल भी नहीं बन सका
बाद में इसे भी रेल भूमि विकास प्राधिकरण को सौंप दिया गया, लेकिन 2024 जुलाई तक बिजवासन टर्मिनल बनकर तैयार नहीं हुआ। हालांकि इन वक्त प्रगति पटरी पर है। इसके शुरू होने से दिल्ली के बाकी बड़े रेलवे स्टेशनों पर बोझ कम होगा। पश्चिमी राज्यों की तरफ जाने वाली ट्रेन यहां स्थानांतरित होनी है। यहां से महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान के लिए ट्रेनों का संचालन होगा। एयरपोर्ट की तरह यात्रियों का प्रवेश व बाहर निकलने का रास्ता अलग-अलग गेट होंगे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 644 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 652 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 657 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 788 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 795 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 817 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiOPD बंद, इमरजेंसी से भी मरीजों को लौटाया… दिल्ली के GTB अस्पताल में मरीज की हत्या पर घमासान तेज 827 दिन पहले
↑