
इन्दौर, 18 जुलाई, 2024 | गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्डया व शैल दीदी के निर्देश पर गायत्री शक्तिपीठ, केशरबाग तथा कनाड़िया में गायत्री परिवार के सूत्र संचालक गुरूदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का पूजन कर गुरूदीक्षा लेकर व उनके प्रति सच्ची निष्ठा व्यक्त कर “गुरूपूर्णिमा पर्व मनाया जायेगा ।
इस अवसर पर 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार आदि निःशुल्क सम्पन्न होंगे । उक्त जानकारी देते हुये गायत्री परिवार ट्रस्ट के ट्रस्टीगण श्री सजल तिवारी तथा पं. शंकरलाल शर्मा ने बताया कि केशरबाग, कनाड़िया, दोनों शक्तिपीठों में 20 जुलाई को प्रातः 6 से सायं 6 बजे तक गायत्री मंत्र का जाप होगा। 21 जुलाई को प्रातः 8 बजे से 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ तथा संस्कार कार्यक्रम आयोजित होंगे। यज्ञ में सभी जाति व धर्म के लोग व महिला – पुरूष व बच्चे भाग लेंगे। दोपहर 12.00 बजे व्यास व गुरू पूजन होगा। तत्पश्चात् 12.30 बजे से स्वादिष्ट भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गयी है । गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य गुरू के अनुशासन का संकल्प लेते है तथा उसके बदले गुरू शिष्य का संरक्षण तथा उसको दिशा देता है। यज्ञ संचालन शांतिकुंज की महिला टोली द्वारा किया जायेगा । कार्यकर्ताओं की विभिन्न टोलियाँ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुड़े हुये है ।
