
इंदौर के लालबाग के यहां कैफे पर चाय पी रहे दो दोसतो पर दो आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर दिया। युवक के भाई ने हिंदूवादी सुमित हार्डिया के साथ थाने आकर मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी क मुताबिक विशाल पुत्र गणेश गजेरा निवासी लालबाग कॉलोनी ने बताया कि उसका भाई निखील और दोस्त अयान मंसूरी आदिनाथ कैफे पर बैठकर चाय पी रहे थे। तभी वहां पर अयान एहमद और उसका साथी पहुंचे ओर पुरानी रंजिश को लेकर निखील से विवाद किया। इसके बाद अयान ने चाकू निकालकर निखील के सीने पर दो ओर पेट व पैर में चाकू से वार कर दिया। इस हमले में निखिल को दोस्त गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। यहां उसका उपचार चल रहा है। रात में बड़ी संख्या में हिंदूवादी थाने पहुंचे ओर वर्ग विशेष के युवकों पर हमले को लेकर केस दर्ज कराया है।
