
🖋️ पुजा शर्मा 🖋️ – शुभ संकल्प द्वारा वृक्षारोपण , पुस्तकों का विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ यह जानकारी शुभ संकल्प की निर्देशक डॉ सुनीता श्रीवास्तव ने बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया से प्राची गर्ग , दुबई से नितिन उपाध्ये , आकाशवाणी इन्दौर से शिखा साहू , डॉ संजय लोढ़े , उपेन्द्र श्रीवास्तव के मुख्य आथित्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ l अतिथियों का स्वागत का सम्मान चिन्मय श्रीवास्तव ने किया
प्राची गर्ग इंडोनेशिया की पुस्तक ‘ वतन की मिट्टी’ तथा ‘ चहचाहहट ‘ विमोचन किया गया , जिसका प्रकाशन शुभ संकल्प पब्लिकेशन द्वारा किया गया था l
इस अवसर पर मातृदिवस तथा पर्यायवरण के विजेता नीति अग्निहोत्री , डॉ प्रतिक्षा शर्मा , विभा जैन , अर्चना पंडित , अमिता मराठे , सांध्य राणे , मनोरमा जोशी , सुरेखा भारती को पुरुस्कृत किया गया l
इस अवसर पर भारत के संविधान को छंदबद्ध कर 142 रचनाकारों द्वारा महाग्रंथ रचा गया । संविधान के महाग्रंथ को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का दर्जा दिया गयाजिसकी लेखिका रश्मी मोयदे ‘दीप्ति’ उज्जैन, तथा सुषमा शर्मा को सम्मानित किया गया l
विभा भटोरे ने
चहचाहहट के बाल रचनाकार तथा लेखक लेखिका
पल्लवी तिवारी , प्रियंका गुप्ता,मलय भटनागर, सुप्रिया, अंकिता। साधना पाठक , जयश्री तिवारी , नमिता नीमा प्रीति शर्मा , रोहणी पाठक प्रतिक्षा कुमावत पर्व शर्मा , प्रज्ञा शेखा, सौम्या बांगर , आर्यमन भट्ट, नम्या शर्मा , पर्थ तिवारी, अर्पित शर्मा, अबीर गुप्ता, मनु शर्मा, श्रुति भट्ट अनिंदिता तिवारी , अनिका ओझा,, सत्या अग्रवाल शिव्या महेश्वरी , यश भटनागरआदि को पुरुस्कृत किया गया l
विभा भटोरे को विश्व रिकॉर्ड एवॉर्ड के लिए सम्मानित किया गया l
सरस्वती वंदना डॉ शशि निगम ,पल्लवी , प्रियंका तिवारी , स्वागत गीत मनोरमा जोशी द्वारा प्रस्तुत किया गया l
कार्यक्रम में प्रभा जैन , अचला गुप्ता , अमिता मराठे , सुरेखा भारती , विभा भटोरे , नीति अग्निहोत्री आदि ने रचना पाठ किया l
कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेखा भारती , विभा भटोरे ने किया l

