ड्रेस तथा कॉपी-किताबों के संबंध में स्कूलों की मोनोपॉली समाप्त करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष सिंह की बड़ी कार्यवाही
इंदौर के दो प्रायवेट स्कूलों पर लगाया दो-दो लाख रुपये का अर्थदण्ड नारायणा-ई टेक्नो स्कूल एवं ज्ञान कार्निवाल पर की गई कार्यवाही विद्यालय एवं निर्धारित दुकान से विक्रय की जा रही थी ड्रेस एवं किताबेंइन्दौर 12 जुलाई, 2024इंदौर में ड्रेस तथा कॉपी-किताबों के संबंध में प्रायवेट स्कूलों की मोनोपॉली समाप्त करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है।
इंदौर के दो प्रायवेट स्कूलों पर लगाया दो-दो लाख रुपये का अर्थदण्ड
नारायणा-ई टेक्नो स्कूल एवं ज्ञान कार्निवाल पर की गई कार्यवाही
विद्यालय एवं निर्धारित दुकान से विक्रय की जा रही थी ड्रेस एवं किताबें
इन्दौर 12 जुलाई, 2024
इंदौर में ड्रेस तथा कॉपी-किताबों के संबंध में प्रायवेट स्कूलों की मोनोपॉली समाप्त करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। स्कूल तथा निर्धारित दुकान से ही ड्रेस एवं कॉपी खरीदने के लिए बाध्य करने पर दो प्रायवेट स्कूलों पर दो-दो लाख रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया है। यह कार्यवाही नारायणा-ई टेक्नो स्कूल एवं ज्ञान कार्निवाल पर की गई है।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा इंदौर स्थित दो अशासकीय संस्था नारायणा-ई टेक्नो स्कूल एवं ज्ञान कार्निवाल कॉलोनी पर दो-दो लाख रुपये का अर्थदण्ड करते हुए शास्ति अधिरोपित की गई है। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनिमयन) अधिनियम 2020 के तहत की गई है। उक्त प्रकरणों में प्राप्त शिकायत की जाँच में पाया गया कि नारायणा-ई टेक्नो स्कूल इंदौर द्वारा विद्यालय से ड्रेस, कॉपी-किताब विक्रय किये जा रहे है। शिकायत के आधार कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा गठित जांच समिति द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल ने पाया कि विद्यालय द्वारा विक्रय की जा रही किताबें एवं कापियां जिन पर विद्यालय नारायणा एज्युकेशन इंस्टिट्युट मुद्रित पाया गया, उक्त सामग्री जब्त कर पंचनामा की कार्यवाही की गई। निरीक्षण दल को संस्था प्राचार्य श्रीमती रेखा एस. नायर द्वारा बताया गया कि विद्यालय की गणवेश एवं किताबों के लिए विद्यार्थी ऑनलाईन पेमेंट एप के माध्यम से प्रदान की जाती है। संस्था द्वारा मुद्रित कॉपी किताबों का विक्रय संस्था से ही होना प्रमाणित पाया गया। प्राप्त शिकायत सही पाए जाने के उपरांत अशासकीय नारायणा-ई टेक्नो स्कूल, इन्दौर को कारण बताओं सूचना-पत्र जारी किया गया है। समिति के समक्ष संस्था द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधानकारक नहीं पाया गया। समिति ने संस्था पर म.प्र. निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनिमयन) अधिनियम 2020 दिनांक 04 दिसम्बर 2020 के नियम 6 की उपनियम (घ) तथा (ड) एवं आदेशों की अवहेलना तथा उल्लंघन करने पर प्राचार्य/संचालक, नारायणा-ई टेक्नोस्कूल, इन्दौर पर राशि दो लाख रुपये का अर्थदण्ड करते हुए शास्ति अधिरोपित की है।
एक अन्य प्रकरण में अशासकीय संस्था ज्ञान कार्निवाल स्कूल क्लर्क कालोनी इन्दौर के द्वारा अधिकृत दुकान से कॉपी-किताब, गणवेश विक्रय किये जाने संबंधी शिकायत समिति को प्राप्त हुई। समिति द्वारा निरीक्षण के दौरान जब्त दस्तावेज अनुसार विद्यालय के द्वारा गणवेश हेतु सोनू गारमेन्ट नंदा नगर एवं कॉपी-किताब 6/3 सुन्दर अपार्टमेन्ट, परदेशीपुरा से ही पालकों को क्रय करने के लिए अधिकृत किया जाना पाया गया। निरीक्षण दल ने यह भी पाया कि उक्त संस्था में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अनुसार खेल मैदान नहीं है। एन.सी.ई.आर.टी. के अतिरिक्त अन्य रिफरेन्स बुक चलाने, अधिकृत दुकानों एवं विद्यालय द्वारा गणवेश एवं पुस्तकें क्रय करने हेतु पालकों को बाध्य करना एवं सूचना पटल पर गणवेश एवं कॉपी-किताब का प्रदर्शन नहीं किया जाना प्रमाणित पाया गया। समिलति ने प्राप्त शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित अशासकीय संस्था ज्ञान कार्निवाल स्कूल, इन्दौर को कारण बताओं सूचना-पत्र जारी किया गया। संस्था द्वारा अपना प्रतिउत्तर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया जो संतोषप्रद तथा समाधानकारक नहीं पाया गया। समिति ने प्राचार्य/संचालक, ज्ञान कार्निवाल स्कूल, इन्दौर पर दो लाख अर्थदण्ड के रूप में शास्ति अधिरोपित की।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव जिला समिति इंदौर श्री मंगलेश कुमार व्यास ने बताया कि जिला स्तरीय समिति ने ज्ञान कार्निवाल स्कूल इन्दौर एवं नारायणा-ई टेक्नो स्कूल इन्दौर को 07 दिवस में जिला समिति के माध्यम से राशि जमा कर पावती जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करने के आदेश जारी किये है। नियत तिथि में राशि जमा नहीं किये जाने की स्थिति में उक्त राशि भू-राजस्व की बकाया के रूप में वसूल की जावेगी। संस्था को यह भी निर्देशित किया गया है कि पालकों को खुली दुकानों से सरल एवं सुगमता से कॉपी-किताब, गणवेश, टाई, जूते आदि खरीदने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। उक्त कृत्य की भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर चार लाख रूपये का अर्थदण्ड तथा म.प्र. निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनिमयन) अधिनियम 2020 के उपनियम 9 के अंतर्गत आपके विद्यालय की मान्यता रद्द या निलंबित करने की कार्यवाही की जायेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले