इंदौर शहर में आये दिन युवक युवतियों के द्वारा सुसाइड करने की घटनाएं बढ़ते जा रही हैं एक ऐसा ही मामला शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है जहा युवक ने पेड़ पर रस्सी बांध कर फांसी लगातार आत्महत्या कर ली।
,दरअसल आज सुबह रॉबर्ट चौराहे स्थित सर्विस रोड पर बने गार्डन में एक युवक ने पेड़ पर रस्सी का फंदा बांधकर फांसी लगा ली आसपास से गुजर रहे लोगों ने जब देखा तो पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाया।
पूरे मामले में पुलिस का कहना है रोबोट चौराहे स्तिथ बने गार्डन में युवक के द्वारा पेड़ से लटकर फांसी लगाई है, आसपास लोगों से पूछने पर पता चला कि युवक विजयनगर थाना क्षेत्र के अनिल नगर का निवासी है,जिसका नाम धर्मपाल है फिलहाल आत्महत्या का कारण अभी तक अज्ञात है, वंही म्रतक के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है
