मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की प्रेस वार्ता
14 जुलाई को इंदौर में होने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड 11 लाख वृक्षारोपण के विषय पर की चर्चा 100 संगठनों के 50 हजार से ज्यादा लोग करेंगे 14 जुलाई को वृक्षारोपण, स्वादिष्ट भोजन और संगीत की भी रहेगी व्यवस्था रेवती रेंज को 9 झोन के 100 सबझोन में किया विभाजित, डॉक्टर सहित हजारों समन्वयको की रहेगी टीम रेवती रेंज का निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश इंदौर वृक्षारोपण का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसके लिए जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है. शहर वृक्षारोपण महोत्सव के शुरू होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस संबंध में गुरुवार को नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाशजी विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह विश्व का जनभागीदारी का सबसे बड़ा कार्यक्रम है. और भारत का सबसे बड़ा वृक्षा रोपण आयोजन है रेवती रेंज पर 24 घंटे में 11 लाख पेड़ लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा. इससे पहले यह रिकॉर्ड असम के नाम था, जहां पर 9.25 लाख पेड़ लगाए गए थे. वृक्षारोपण के इस महाअभियान में 100 संगठनों के 50 हजार से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे और प्रत्येक समाज के आराध्य देव और प्रत्येक संस्था के आदर्श के नाम पर वनों का नाम किया जाएगा. इस अवसर पर डॉक्टरों की टीम, समन्वयक, पार्षदगण, युवामोर्चा, बीएसएफ, सेना प्रशिक्षण स्कूलों के स्वयंसेवकों की टीम, एनएसएस और एनसीसी के कैडेट्स, कॉलेज छात्र धार्मिक, सांस्कृतिक और गैर सरकारी संगठन के लोग तैनात रहेगें जो व्यवस्था संभालने के साथ व्यवस्थित तरीके से पौधारोपण में मदद करेगें. वृक्षारोपण के लिए 10 हजार से अधिक कटर, पानी के डिब्बे, फावड़े, सहायक उपकरण, टीशर्टस, कैप्स आदि नागरिकों को वितरित किए जाएंगे. इसके साथ प्रत्येक दो घंटे में 5 से 10 हजार लोगों की टीम रिप्लेस होगी. रेवती रेंज के अंदर 10 हजार पौधारोपण क्षमता वाले 100 से अधिक व्यक्तिगत ब्लाक में समन्वय के लिए 1 हजार लोगों की टीम बनाई है. रेवती रेंज में पिछले तीन सप्ताह से पौधों की आवक हो रही है. रेवती रेंज में अस्थाई नर्सरी स्थापित की गई है और इसके अलावा शहर के उद्यान स्थानों में भी नर्सरी स्थापित की गई है. इन पौधों के रखरखाव के लिए एक टीम बनाई है. रेवती रेंज पर 50 हजार लोगों के लिए स्वादिष्ट ताजे भोजन और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी. स्थान पर लगातार 48 घंटे तक ताजा भोजन तैयार किया जाएगा।
14 जुलाई को इंदौर में होने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड 11 लाख वृक्षारोपण के विषय पर की चर्चा
100 संगठनों के 50 हजार से ज्यादा लोग करेंगे 14 जुलाई को वृक्षारोपण, स्वादिष्ट भोजन और संगीत की भी रहेगी व्यवस्था
रेवती रेंज को 9 झोन के 100 सबझोन में किया विभाजित, डॉक्टर सहित हजारों समन्वयको की रहेगी टीम
रेवती रेंज का निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
इंदौर वृक्षारोपण का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसके लिए जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है. शहर वृक्षारोपण महोत्सव के शुरू होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस संबंध में गुरुवार को नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाशजी विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह विश्व का जनभागीदारी का सबसे बड़ा कार्यक्रम है. और भारत का सबसे बड़ा वृक्षा रोपण आयोजन है
रेवती रेंज पर 24 घंटे में 11 लाख पेड़ लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा. इससे पहले यह रिकॉर्ड असम के नाम था, जहां पर 9.25 लाख पेड़ लगाए गए थे. वृक्षारोपण के इस महाअभियान में 100 संगठनों के 50 हजार से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे और प्रत्येक समाज के आराध्य देव और प्रत्येक संस्था के आदर्श के नाम पर वनों का नाम किया जाएगा. इस अवसर पर डॉक्टरों की टीम, समन्वयक, पार्षदगण, युवामोर्चा, बीएसएफ, सेना प्रशिक्षण स्कूलों के स्वयंसेवकों की टीम, एनएसएस और एनसीसी के कैडेट्स, कॉलेज छात्र धार्मिक, सांस्कृतिक और गैर सरकारी संगठन के लोग तैनात रहेगें जो व्यवस्था संभालने के साथ व्यवस्थित तरीके से पौधारोपण में मदद करेगें. वृक्षारोपण के लिए 10 हजार से अधिक कटर, पानी के डिब्बे, फावड़े, सहायक उपकरण, टीशर्टस, कैप्स आदि नागरिकों को वितरित किए जाएंगे. इसके साथ प्रत्येक दो घंटे में 5 से 10 हजार लोगों की टीम रिप्लेस होगी. रेवती रेंज के अंदर 10 हजार पौधारोपण क्षमता वाले 100 से अधिक व्यक्तिगत ब्लाक में समन्वय के लिए 1 हजार लोगों की टीम बनाई है.
रेवती रेंज में पिछले तीन सप्ताह से पौधों की आवक हो रही है. रेवती रेंज में अस्थाई नर्सरी स्थापित की गई है और इसके अलावा शहर के उद्यान स्थानों में भी नर्सरी स्थापित की गई है. इन पौधों के रखरखाव के लिए एक टीम बनाई है. रेवती रेंज पर 50 हजार लोगों के लिए स्वादिष्ट ताजे भोजन और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी. स्थान पर लगातार 48 घंटे तक ताजा भोजन तैयार किया जाएगा। वृक्षारोपण अभियान में लगे लोगों के उत्साहवर्धन के लिए गीत-संगीत की व्यवस्था की गई है, जहां देशभक्ति के गीतों से माहौल गुंजायमान रहेगा. जिससे लोग जोश-खरोश के साथ वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाएंगे. वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी एक दिन पहले 13 जुलाई की शाम 6 बजे शुरू हो जाएगी,जिसमे गड्ढे खोदना शुरू कर दिए जाएंगे जो14 जुलाई सुबह 6 बजे तक होंगे, उसके बाद वृक्षारोपण गिनीज बुक के मापदंडों के मुताबिक 14 जुलाई को सुबह 6 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।
गुरुवार को वृक्षारोपण करने वाली सभी संस्थाओं को उनसे संबंधित झोन का निरीक्षण करवाया गया। वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने रेवती रेंज का निरीक्षण कर लिया है और उसने व्यवस्थाओं को तयशुदा मापदंडों के अनुकूल पाया है।
रेवती रेंज क्षेत्र को वृक्षारोपण के लिए 9 जोन में विभाजित किया गया है. 9 जोन जो 100 सबजोन में बंटा हुआ है, में 1 लाख 21 हजार बड़े पेड़ और 4 लाख 50 हजार छोटे पेड़ लगाए जाएंगे. छोटे पेड़ 5 से 6 फीट के रहेंगे, जिनका सर्वाइकल रेट 90 प्रतिशत से ज्यादा है. वृक्षारोपण के बाद उसके रखरखाव की योजना भी तैयार की गई है. पौधों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहे इसके लिए रेवती रेंज में तीन प्राकृतिक जल संरचनाएं तैयार की गई है. जिससे इन पौधों को लगातार जल आपूर्ति होती रहेगी. पौधों को पानी की आपूर्ति ड्रिप सिचाई, बोरिंग और ओवरहेड टैंक के जरिए की जाएगी. इस अभियान में नगर निगम के उद्यान विभाग के 500 से ज्यादा कर्मचारी रेवती रेंज में मोर्चा संभाले हुए हैं. सभी 100 सबजोन में नगर निगम की पानी की टीम, स्वच्छता की टीम, उद्यान विभाग की टीम जनभागीदारी के साथ समाज के साथ वृक्षारोपण में मदद का काम करेंगे. बड़ी संख्या में वाहन आएंगे इसके लिए पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले

