परमानंद धाम से गायब हुआ मानसिक दिव्यांग बालक, अपहरण का केस दर्ज, पुलिस कर रही तलाश
जानकारी के अनुसार गायब हुए बच्चे को कुछ दिनों पहले ही हरदा से इंदौर लाया गया था। इसे युग पुरुष धाम आश्रम में रखा गया था। सोमवार शाम के बाद बच्चा आश्रम से गायब हो गया।

जानकारी के अनुसार गायब हुए बच्चे को कुछ दिनों पहले ही हरदा से इंदौर लाया गया था। इसे युग पुरुष धाम आश्रम में रखा गया था। सोमवार शाम के बाद बच्चा आश्रम से गायब हो गया। आश्रम संचालिका की शिकायत के बाद अब पुलिस इस बच्चे को तलाश करने में जुट गई है।
बालक के गायब होने के बाद युग पुरुष धाम केंद्र की संचालिका ने की शिकायत।
पुलिस, महिला बाल विकास विभाग दल व आश्रम के कर्मचारी कर रहे तलाश।
तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच चल रही।
इंदौर। शहर के युगपुरुष धाम में मानसिक-शारीरिक दिव्यांग बच्चों के बीमार होने और कुछ की मृत्यु होने के बाद जिन बच्चों को खंडवा रोड स्थित परमानंद आश्रम में स्थानांतरित किया गया था, उनमें से एक 16 वर्षीय आनंद कुमार गायब है। आश्रम संचालिका डॉ अनीता शर्मा की शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह किशोर मानसिक रूप से दिव्यांग है, इसलिए आशंका है कि आश्रम के बाहर चले जाने के बाद वह किसी घटना का शिकार भी बन सकता है। किशोर के गायब होने से प्रशासन और पुलिस में हड़कंप है। पुलिस अब इस किशोर की खोजबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में युगपुरुष धाम आश्रम संचालिका की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार इस बच्चे को युग पुरुष धाम आश्रम से खंडवा रोड आश्रम भेजा गया था। शहर के पंचकुइया धाम आश्रम में क्षमता से अधिक बच्चे होने से उन्हें अन्य आश्रमों में भेजा जा रहा है। तेजाजी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्चा रविवार को ही युग पुरुष धाम आश्रम से खंडवा रोड स्थित अखंड परमानंद आश्रम भेजा गया था। सोमवार शाम को बच्चा गायब हुआ। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। खंडवा रोड आश्रम की संचालक की सूचना के बाद डॉ अनीता शर्मा पहुंची। इस बच्चे को कुछ दिन पहले ही हरदा से लाया गया था।
उल्लेखनीय है कि अनाथ आश्रम युगपुरुष धाम बौद्धिक विकास केंद्र से छह जुलाई को परमानंद आश्रम में मानसिक रूप से बीमार व दिव्यांग बच्चों को शिफ्ट किया गया था। इनमें से एक बालक सोमवार शाम अचानक गुम हो गया। आश्रम संचालकों द्वारा कुछ देर तक खोजने पर भी जब वह नहीं मिला तो मामले की शिकायत महिला व बाल विकास विभाग से की गई। इसके बाद देर रात युगपुरुष धाम आश्रम संचालिका डाॅ अनिता शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर बालक की खेाजबीन शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर तक किशोर को नहीं ढूंढा जा सका था।
उल्लेखनीय है कि पंचकुइया युगपुरुष धाम आश्रम में 30 जून से दो जुलाई के बीच लगातार छह बच्चों की मौत होने के साथ 80 से अधिक बीमार बच्चों को इलाज के लिए चाचा नेहरु बाल चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने युगपुरुष धाम के बच्चों को खंडवा रोड स्थित परमानंद आश्रम में शिफ्ट कराया था।
परमानंद आश्रम में शनिवार को युगपुरुष धाम आश्रम के 92 मानसिक रूप से बीमार बच्चों को शिफ्ट किया गया था। इसके बाद चाचा नेहरु अस्पताल से ठीक हुए और अन्य संस्थाओं में शिफ्ट किए गए बच्चों को भी परमानंद आश्रम में लाया गया था। सोमवार शाम चार बजे आश्रम कर्मचारियों ने बच्चों की गिनती की तो आनंद(16) था, लेकिन शाम सात बजे हुई दोबारा गिनती में आनंद नहीं मिला।
इसके बाद आश्रम में ही आनंद को खोजा गया, लेकिन कहीं नहीं मिलने पर महिला बाल विकास विभाग को सूचित किया गया। देर रात आश्रम संचालिका डाॅ. अनिता शर्मा ने तेजाजी नगर थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
सीसीटीवी फुटेज में भी नहीं मिले सुराग
सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक पुलिस ने खंडवा व अन्य जगहों पर कई सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे, लेकिन आनंद का पता नहीं चल पाया गया है। घटना के बाद से परमानंद आश्रम की चौकसी बढ़ा दी है।
जनवरी में आया था आश्रम
युगपुरुष धाम आश्रम संचालिका डा शर्मा ने बताया कि आनंद पिता धनसिंह(16) निवासी हरदा को 10 जनवरी को आश्रम लाया गया था। बाल कल्याण समिति हरदा को भी सूचित कर दिया गया था। घटना के समय एक सुरक्षाकर्मी भी मौजूद था। जहां वाॅशरूम बना हुआ है, वहां खुला एरिया है। शिकायत में बहला-फुसलाकर ले जाने संबंधित बात नहीं कही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले