
इंदौर | तेज गति से रिक्शा लाकर एक युवक ने दूसरे को टक्कर मार दी। घायल ने समझाना चाहा तो आरोपी, उसके परिजन आए फिर घायल और उसके घर वालों को जमकर पीट दिया। बाणगंगा पुलिस ने निखिल चौहान (21) निवासी भवानी नगर की शिकायत पर रामचरण चौधरी, मनीष और भूपेंद्र शांति नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मनीष ने रिक्शा से कट मारा। जब विरोध किया तो मनीष रिक्शा घुमाकर तेज गति से लाया और फरियादी के भाई विजय को टक्कर मार घायल कर दिया। इसके कहासुनी हुई तो आरोपियों ने विजय उसके पिता धर्मेन्द्र, दोस्त शुभम और निखिल को जमकर पीटा
