
इंदौर | लसूड़िया पुलिस के मुताबिक राऊ निवासी दालसिंगार (44) की रविवार 1.30 बजे ऊपर से गिरने पर मौत हो गई। वह बायपास पर निर्माणाधीन एक निजी स्कूल में काम कर रहा था। साथी कर्मचारियों ने बताया कि वह छत के ऊपर शीट लगा रहा था। इस दौरान दालसिंगार ने एंगल की जगह जाली पर पैर रख दिया। संतुलन बिगड़ा आैर वह गिर गया। उसे हॉस्पिटल लाया गया, वहां उसकी मौत हो गई।
