अवैध वसूली:मोरटक्का चौकी प्रभारी व बड़वाह टीआई समेत 3 आरक्षक सस्पेंड
मोरटक्का पुल के दोनों तरफ ट्रक वालों से हो रही अवैध वसूली के मामले में जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर बड़वाह टीआई और मोरटक्का चौकी प्रभारी एवं तीन आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।
मोरटक्का पुल के दोनों तरफ ट्रक वालों से हो रही अवैध वसूली के मामले में जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर बड़वाह टीआई और मोरटक्का चौकी प्रभारी एवं तीन आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। खरगोन और खंडवा के एसपी ने बताया जांच रिपोर्ट आने के बाद मुकम्मल कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुल से वाहनों की आवाजाही संबंधी कमिश्नर के आदेश के पालन को लेकर एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। खंडवा एसपी मनोज राय ने बताया ने बताया मोरटक्का चौकी प्रभारी शिवराम जाट और आरक्षक अंकित कुमार को निलंबित किया है। मामले की समग्र जांच का प्रभार एडिशनल एसपी को सौंपा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मचारियाें पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राय ने बताया पुल से वाहनों की आवाजाही में पुलिस की गड़बड़ी पाई जाती तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। इसका दूसरा पहलू यह है भी है कि एनएचएआई के 20 टन से भारी वाहन जा रहे हैं लेकिन दूसरे वाहनों पर सख्ती है तो विवाद हो रहा है। पुलिस का दोनों तरफ मरण है। सख्ती करें तो दिक्कत और चुप रहे तो मिलीभगत के आरोप लगते हैं। वैसे हम कमिश्नर इंदौर के आदेश के परिपालन को लेकर दोनों जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग कर इस समस्या का सर्वमान्य समाधान निकालेंगे।
तय समयसीमा में भारी वाहनों की आवाजाही को नियमानुसार सुनिश्चित करने में जो व्यावहारिक कठिनाई है उसे दूर करने के प्रयास करेंगे। जहां तक अवैध वसूली की मामला है वह हरगिज नहीं होने देंगे। इस मामले में खंडवा पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति रहेगी। प्रशासनिक आदेशों का विधिवत परिपालन कराया जाएगा। इसी तरह खरगोन एसपी धर्मराज मीणा ने बड़वाह टीआई निर्मल श्रीवास एवं दो आरक्षकों मुकेश सिरोले एवं शैलेंद्र सिंह को संस्पेंड कर दिया है। हालांकि, एसपी ने अधिकृत रूप से निलंबित कर्मचारियों के नामों को जाहिर नहीं किया है।
आदेश के परिपालन के बारे में खंडवा, खरगोन कलेक्टर और एसपी से चर्चा करने के बाद व्यवस्था बनाई जाएगी।
- दीपक सिंह, कमिश्नर , इंदौर

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले