देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 11 बार पढ़ी गई

Delhi: दक्षिण दिल्ली से आईजीआई एयरपोर्ट जाना होगा आसान, मेट्रो हब के रूप में विकसित किया जा रहा तुगलकाबाद

दक्षिण दिल्ली में तुगलकाबाद को मेट्रो हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Abhishek Raghuvanshi5 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दक्षिण दिल्ली में तुगलकाबाद को मेट्रो हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए मेट्रो के फेज-4 के तहत गोल्डन लाइन तुगलकाबाद-एयरोसिटी के निर्माणाधीन भूमिगत मेट्रो स्टेशन को मौजूदा वॉयलेट लाइन के एलिवेटेड स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इससे दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम के यात्रियों का आईजीआई एयरपोर्ट तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। यात्रियों की सहूलियत के लिए तुगलकाबाद, छतरपुर, साकेत जी ब्लॉक और एयरोसिटी में इंटरचेंज स्टेशन होंगे। यहां दिल्ली मेट्रो की पहली इंटरचेंज सुविधा होगी, जिसमें भूमिगत पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इस कॉरिडोर पर महिपालपुर, वसंत कुंज, छतरपुर, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, मैदान गढ़ी, नेबसराय, साकेत, खानपुर, संगम विहार और तुगलकाबाद के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वालों को भी मेट्रो की सुविधा मिलेगी। 

मेट्रो कॉरिडोर के तैयार होने से महिपालपुर-महरौली रोड, महरौली-बदरपुर रोड और इग्नू रोड के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इस कॉरिडोर के पूरा होने के बाद दक्षिण दिल्ली और महरौली-बदरपुर रोड के साथ घनी आबादी वाले क्षेत्रों के लोगों को सीधे एयरपोर्ट तक पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट जाने वालों का डेढ़ घंटे का बचेगा समय
23.6 किलोमीटर लंबे एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के भूमिगत हिस्सों पर काम जारी है। यह कॉरिडोर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को वॉयलेट लाइन से जोड़ेगा। इसमें 15 स्टेशन होंगे जिसमें 4 एलिवेटेड व 11 भूमिगत होंगे। नई लाइन शुरू होने के बाद फरीदाबाद और उसके आसपास के लोगों का एयरपोर्ट जाने में काफी समय बचेगा। लोग तुगलकाबाद इंटरचेंज स्टेशन पर उतरकर घरेलू एयरपोर्ट तक सीधे जा सकेंगे। अभी वॉयलेट लाइन के यात्रियों को केंद्रीय सचिवालय पर उतरकर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर जाना पड़ता है। इससे डेढ़ घंटे का समय लगता है। डीएमआरसी के अनुसार, कॉरिडोर का काम 2025 तक पूरा हो जाएगा।

ऐसे होगा नया भूमिगत तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन
तुगलकाबाद पर नया भूमिगत मेट्रो स्टेशन 4 मंजिला होगा। करीब 23 मीटर की गहराई पर प्लेटफॉर्म होगा। ऊपर कॉनकोर्स और एक पूरा फ्लोर पार्किंग के लिए होगा। भूमिगत पार्किंग में करीब 200 वाहनों की सुविधा होगी। इसमें लिफ्ट, सीढि़यां और एस्केलेटर के जरिये यात्रियों को दोनों लाइनों के बीच मेट्रो इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। तुगलकाबाद मेट्रो इंटरचेंज स्टेशन पर प्रस्तावित भूमिगत पार्किंग दिल्ली की पहली पार्किंग होगी। इससे पहले ग्रे लाइन पर ढांसा बस स्टैंड में ही ऐसा प्रावधान है। नए और पुराने स्टेशन के बीच करीब 45 मीटर का सबवे बनेगा। नए कॉरिडोर के टर्मिनल स्टेशन के रूप में तुगलकाबाद स्टेशन को एक टनल के जरिये सरिता विहार डिपो से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सरि

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 647 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 655 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 660 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 798 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 828 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 829 दिन पहले
↑