देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

✓ Digital Arrest के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देने वाली अंतराज्यीय गैंग के 02 शातिर आरोपी क्राइम ब्रांच की कार्यवाही में धराएं।

✓गैंग के सदस्य कॉल पर स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर Money Laundering के केस में फसाने का झूठ बोलकर ऑनलाइन पैसे प्राप्त कर, देते थे वारदात को अंजाम।

Abhishek Raghuvanshi4 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

✓गैंग के सदस्य कॉल पर स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर Money Laundering के केस में फसाने का झूठ बोलकर ऑनलाइन पैसे प्राप्त कर, देते थे वारदात को अंजाम।

✓आरोपी गैंग लोगो को पुलिस अधिकारी बताकर ठगने के प्रयास हेतु रोजाना सेकडो लोगो को करती थी कॉल।

तस्वीरों में खबर4 फोटो

✓ आरोपी गैंग ने पूछताछ में देशभर में सेकडो लोगो के साथ लाखों रुपए की ठगी करना कबूल किया।

✓आरोपी गैंग देश के विभिन्न राज्यों में बैठकर करते है ऑनलाइन ठगी ।

✓आरोपियों के विरुद्ध जयपुर राजस्थान में हुआ था गम्भीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध।

✓आरोपी का जयपुर राजस्थान पुलिस द्वारा रिमांड प्राप्त कर की जा रही है विस्तृत पूछताछ ।

इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले एवं सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट व हैकिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है।

इसी अनुक्रम में इंदौर क्राईम ब्रांच को सूचना प्राप्त हुई की स्वयं को फर्जी पुलिस अधिकारी बताकर ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर गैंग के सदस्य इंदौर में भी सक्रिय है जिनके द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के लोगो को ठगी का शिकार किया जा रहा है ।

साथ ही राजस्थान पुलिस के द्वारा संपर्क करके बताया कि जयपुर राजस्थान में SBI बैंक की महिला अधिकारी फरियादी के साथ भी उक्त तरीके से ऑनलाइन ठगी की वारदात हुई है जिसमें अंजान ठग गैंग के द्वारा महिला फरियादी को कॉल कर कहा कि हम TRAI (TELECOM REGULATORY AUTHORITY OF INDIA) के अधिकारी बात कर रहे है और आपके आधार कार्ड से मुंबई से जो सिमकार्ड इश्यू हुआ है, उस नंबर से illegal Activity हो रही है, जिसपर फरियादी के द्वारा कहा गया कि मेरा कोई दूसरा नंबर नहीं है और न ही मुंबई से कोई सिमकार्ड लिया है, तो ठग गैंग द्वारा मुंबई पुलिस से कनेक्ट करने को कहा ओर मुंबई कोलवा अधिकारी के नाम से अन्य व्यक्ति से बात करवाई जिसने अपना नाम विनय खन्ना नाम बताया और कॉल काट दिया उसके बाद Skype इंस्टाल करके वीडियो काल करने के लिए कहा गया। उसके बाद अलग–अलग डिपार्टमेंट के अधिकारी बताकर 4 से 5 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा गया और उसके बाद कहा कि आपका आधार नंबर की जांच संबंधित डिपार्टमेंट से करवा रहे है और उसके बाद ठग गैंग के द्वारा कहा कि नरेश गोयल मनी लॉन्ड्रिंग केस में आप मुख्य सस्पेक्ट हो ओर डराया गया कि आपके 20 लाख रुपए को Secreat Servillience Account जहां RBI आपके ट्रांजेक्शन को वेरिफाई करेगी और आपको आपके बैंक खाते में रिफंड कर देगा, उसपर महिला फरियादी के द्वारा पूछा कि पैसे क्यों ट्रांसफर करू तो ठग गैंग के द्वारा कहा की कोर्ट का समन है अन्यथा आपको आपके घर से अरेस्ट किया जाएगा, ठग गैंग की बातों में आकर महिला फरियादी ने 17 लाख रुपए ऑनलाइन NEFT ट्रांजेक्शन के माध्यम से ठग गैंग के बताए अनुसार दिए उसके बाद भी ठग गैंग के द्वारा 3 लाख रुपए की ओर मांग की गई जो महिला फरियादी ने नहीं दिए उसके कुछ घंटों तक फरियादी ने पैसे रिफंड आने का इंतजार किया पर ठग गैंग के द्वारा ऑनलाइन फ्रेड की वारदात को अंजाम दिया जा चुका था, जिसपर महिला फरियादी की ओर से साइबर क्राइम जयपुर (राजस्थान) में अपराध धारा 419, 420, 406, 384 भादवि एवं 66 सी, 66 डी IT एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है।

उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा राजस्थान पुलिस को साथ लेकर आरोपी (1). मुस्तफा बोहरा पिता हुसैन अली निवासी खातीवाला टैंक इंदौर, (2).अरशद पिता अनवर खान उम्र 23 साल निवासी चंदन नगर इंदौर को हिरासत में लिया।

आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी अरशद की जेल रोड स्थित मोबाइल शॉप थी एवं आरोपी मुस्तफा की खातीवाला टैंक स्थित जहां पर कार्य करते–करते मोबाइल एवं सिमकार्ड के संबंध कई जानकारी प्रात की ओर आरोपी मुस्तफा 12 वी पास एवं अरशद 10 कक्षा पास है, और उक्त आरोपी के indusdand bank, yes bank, Au bank, cosmos bank आदि का उपयोग कर लाखों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया साथ ही पूछताछ में बताया कि सेकडो लोगो कॉल करते है उनमें से जो बातो में आ जाता था उसको ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाते थे, अभी तक कई लोगो के साथ डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी करना स्वीकार किया है जिसकी जांच की जा रही है, एवं आरोपी अरशद ठेके एवं कमिशन पर बैंक अकाउंट प्राप्त करता था जिसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

दोनों आरोपियों ने महिला फरियादी के साथ डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ऑनलाइन ठगी की वारदात करना स्वीकार किया, अतः आरोपियों के अकाउंट से 9 लाख रुपए भी मिले जिसकी जब्ती एवं गिरफ्तारी सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जयपुर (राजस्थान) पुलिस के द्वारा की जा रही है। अन्य बड़े खुलासे होने की भी संभावना है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑