
इंदौर | चिड़िया घर के पास से 8 दिन में दो रिक्शा चोरी हो गए, पुलिस ने एक की रिपोर्ट दर्ज की है। संयोगितागंज पुलिस ने यासीन खान निवासी पालदा की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। उधर, 20 जून को यहीं से कुलकर्णी भट्टा निवासी मनीष महावर का ई-रिक्शा भी चोरी हुआ था। दो दिन बाद रिक्शा का चेसिस तेजपुर गड़बड़ी के पास मिला। अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं लिखी है।
