पोलैंड से आया कॉल, इंदौर के सहायक पुलिस आयुक्त को ‘डिजिटल अरेस्ट’ करने की कोशिश
इंदौर में इंटेलिजेंस में पदस्थ एसीपी शिवेंद्र जोशी को डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास किया गया। पुलिस जनसुनवाई के दौरान उनके पास कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर धमकी दी थी।
इंदौर में इंटेलिजेंस में पदस्थ एसीपी शिवेंद्र जोशी को डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास किया गया। पुलिस जनसुनवाई के दौरान उनके पास कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर धमकी दी थी। एसीपी के फटकार लगाने पर आरोपी ने फोन काट दिया।
पोलैंड के कोड नंबर से एसीपी को आया वाॅट्सएप काल ।
आरोपी ने फोन पर कहा- मैं सीबीआई अफसर बोल रहा हूं।
आरोपी ने एसीपी को गिरफ्तार करने की धमकी भी दे दी थी।
इंदौर। साइबर अपराधी पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं। मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की।
सीबीआई अफसर बनकर एसीपी को काॅल
साइबर अपराधियों ने सीबीआई अफसर बनकर एसीपी को काॅल लगाया और गिरफ्तार करने की धमकी दे डाली। आरोपित ने पोलैंड के कोड नंबर से काॅल किया था।
जनसुनवाई के दौरान आया कॉल
इंटेलिजेंस में पदस्थ एसीपी शिवेंद्र जोशी मंगलवार को जनसुनवाई में बैठे थे। उनके पास अन्नपूर्णा एसीपी का अतिरिक्त प्रभार भी है।
पुलिस अफसर की डीपी थी
सुनवाई के बीच में एसीपी के पास वाॅट्सएप काॅल आया। पुलिस अफसर की डीपी देखकर एसीपी ने तुरंत काल रिसीव कर लिया।
पुलिस अफसर की डीपी थी
सुनवाई के बीच में एसीपी के पास वाॅट्सएप काॅल आया। पुलिस अफसर की डीपी देखकर एसीपी ने तुरंत काल रिसीव कर लिया।
आरोपित ने खुद को सीबीआई अफसर बताया और कहा कि हमने तुम्हारे परिचित चार लोगों को पकड़ा है। फोन 48732078186 नंबर से आया था। उस पर आइपीएस विजय कुमार की डीपी लगी हुई थी।
आरोपित ने अभद्रता भी की
पोलैंड का कोड नंबर देख एसीपी समझ गए कि यह साइबर अपराधियों की चाल है। परिचय देने पर आरोपित अभद्रता करते हुए गिरफ्तार करने की धमकी देने लगा।
एसीपी ने लगाई फटकार
एसीपी के फटकार लगाने और साइबर सेल से जांच करवाने की बात बोलते ही फोन काट दिया। आरोपित रुपये वसूलने की कोशिश कर रहे थे।
वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क से काल कर रहे अपराधी
साइबर अपराधी जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल करते हैं। वीपीएन कालिंग को ट्रेस करना आसान नहीं है।
आरोपित वीपीएन की सहायता से मनचाहे देश के कोड और नंबर डिस्प्ले करवाते हैं। इंटरनेट काॅलिंग होने से लोकेशन और सीडीआर निकालना भी संभव नहीं हो पाता है। डिजिटल अरेस्ट में झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा के गैंग की जानकारी मिली है।
ड्रग्स-फर्जी पासपोर्ट और मानव तस्करी की धमकी
आरोपित काॅल कर पार्सल में ड्रग्स, फर्जी पासपोर्ट और बैंक खातों का मानव तस्करी में इस्तेमाल होने की धमकी देते है। पुलिस, सीबीआइ, बैंक और नारकोटिक्स अधिकारी बनकर उन्हें वीडियो काॅल से निगरानी में रख लेते हैं, बाद में सत्यापन के बहाने से खातों में जमा राशि को ठग अपने खातों में जमा करवा लेते हैं।
- एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले