दिल्ली एयरपोर्ट में छत गिरने से 1 की गई जान, गाड़ियों के अंदर दबे लोग, ये बनी खौफनाक हादसे की वजह
नई दिल्ली. आज सुबह करीब 5 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) के टर्मिनल-1 पर एक बड़ा हादसा हो गया. बारिश के कारण टर्मिनल की छत नीचे खड़ी गाड़ियों पर आ गिरी जिससे कुछ लोग दब गए.
नई दिल्ली. आज सुबह करीब 5 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) के टर्मिनल-1 पर एक बड़ा हादसा हो गया. बारिश के कारण टर्मिनल की छत नीचे खड़ी गाड़ियों पर आ गिरी जिससे कुछ लोग दब गए. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीम मौके पर जरूरी कार्रवाई कर रही है. वहीं, इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत और 8 लोगों के घायल होने की सूचना है.
आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल वन पर यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे का है. हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव के लिए दमकल विभाग के चार फायर टेंडर एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दिए गए थे.
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा सुबह 5.30 बजे का है. अभी तक मिली जानकारियों के मुताबिक हादसे की वजह बारिश के कारण छत की शीट का नीचे गिरना बताया जा रहा है. पीटीआई के अनुसार, छत की शीट के एक हिस्से के साथ उन्हें सपोर्ट देने वाले लोहे के कुछ बीम भी नीचे आ गिरे. ये मलबा टर्मिनल में खड़ी कारों समेत टैक्सियों पर गिर गया जिसके चलते उनमें बैठे कुछ लोग फंस गए. अधिकारियों ने बताया कि छत की शीट के अलावा सपोर्ट बीम भी गिर गए, जिससे टर्मिनल के पिक-अप और ड्रॉप क्षेत्र में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा.
दिल्ली एयरपोर्ट अथारिटी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “आज सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 के पुराने प्रस्थान प्रांगण में छत का एक हिस्सा सुबह करीब पांच बजे गिर गया. कुछ लोगों के घायल होने की खबर है और आपातकालीन कर्मी प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं.”
घायलों को बचाने का काम जारी
उन्होंने बताया कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छह लोगों में से एक को उस कार से बचाया गया, जिस पर लोहे की बीम गिरी हुई थी. सुबह करीब साढ़े पांच बजे डीएफएस को घटना की सूचना मिलने के बाद तीन दमकल गाड़ियों को हवाई अड्डे पर भेजा गया.
उड्डयन मंत्री कर रहे निगरानी
नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से दिल्ली एयरपोर्ट के टी1 पर छत गिरने की घटना पर नज़र रख रहा हूं घटनास्थल पर बचाव दल काम कर रहा है. साथ ही एयरलाइन्स को टी1 पर सभी प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. बचाव अभियान अभी भी जारी है.”

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 436 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 437 दिन पहले