
इंदौर l नगर निगम सड़क फुटपाथ कब्जे हटवाने की कार्यवाही में बांधा पहुंचकर नगर निगम के ट्राले से जब्त समान छुड़वाने के हथकंडे के जवाब में आज पुरेडल बल केसाथ निगम रिमूव्हल दस्ते ओर एसडीएम की उपस्थिति में 3 कॉपी किताब दुकान ओर 1 खाना पान वाली दुकान को सील किय्या गया । गौरतलब रहे कि कल हंगामे ओर विवाद की पटकथा के बाद सड़क कब्जेधारियो के हौसले काफी बुलंद हो गए थे । जिसके बाद माना जा रहा था कि सड़क कब्जे फुटपाथ मुहिम को धक्का पहुंच गया । आज जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही के निर्देश पर निगम के रिमूव्हल दल ने करारी कार्यवाही को अंजाम दिया। नगर निगम की रिमूव्हल दल को अपनी कार्यवाही की धार निष्पक्ष बनाये रखना होगी । प्रभावित दुकानदारो की ओर से कहा जा रहा है कि निगम को सड़क पर ठेले ट्राली ओर चक्रे वाले से पैसा मिलता है उनको तो कार्यवाही से पूर्व सूचना कर हटवा कर गलियों में छुपवा देते है लेकिन दुकानदारों को टारगेट किय्या जाता है । निगम अपना दोहरा आचरण बंद कर कार्यवाही करें।
