‘तानाशाह का विनाश हो जाए’: सीएम केजरीवाल की मुश्किलों के बाद गुस्से में सुनीता, बोलीं- अब हमेशा यही प्रार्थना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। आबकारी मामले में जहां पहले ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया। वहीं बुधवार को इसी मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। आबकारी मामले में जहां पहले ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया। वहीं बुधवार को इसी मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया। अदालत ने आबकारी मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। पति की मुश्किलों को बढ़ता देख मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल का गुस्सा भड़क उठा। सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, ‘अभी तक हमेशा यही प्रार्थना रही है कि ईश्वर सबको सदबुद्धि दे। लेकिन अब प्रार्थना रहेगी कि तानाशाह का विनाश हो।’
सुनीता केजरीवाल ने बताया था आपातकाल
इससे पहले सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि पूरी व्यवस्था यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि उनके पति जेल से बाहर न आएं। उन्होंने कहा कि यह सब तानाशाही और आपातकाल के समान है। आप ने कहा कि जब केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की संभावना थी तो भाजपा घबरा गई और उन्हें फर्जी मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करवा दिया गया।
इस मामले को संसद में उठाएंगे: संजय सिंह
सीबीआई की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर दिए गए बयान पर आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया है। बुधवार को आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी-सीबीआई आप नेताओं के खिलाफ दुर्भावना के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई के पास केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। यह राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के दलों से बातचीत कर इस मामले को संसद में उठाएंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 13 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 95 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 199 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 436 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 437 दिन पहले