इंदौर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।पुलिस ने दो शातीर ड्रग तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से लाखों रुपए का माल बरामद हुआ है। यह बदमाश राजस्थान से बड़ी तादाद में मादक पदार्थ लाकर इंदौर में सप्लाई करते थे।
डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत यह कार्रवाई की गई है। पकड़े गए दो बदमाशों के नाम विशाल उर्फ़ निक्की पिता किशोर धीमान निवासी पुष्प रत्न कालोनी इंदौर और दूसरे आरोपी का नाम राम पिता रुपसिंह भोमराज निवासी स्वर्ण बाग़ कालोनी है। दोनों बदमाशों के पास से लगभग 55 लाख रुपए की स्मैक बरामद हुई है। पुलिस को इन दोनों बदमाशों की जानकारी पूर्व मे पकड़े गए मादक पदार्थ तस्करी करने वाले दो आरोपियों से मिली थी।
पुलिस ने उक्त दोनों बदमाशों से घटना स्थल पर एक कार बरामद की है जिसकी कीमत 5 लाख रूपये से ज्यादा बताई जा रही है। पूछताछ मे बदमाशों ने कबूल किया है की वह राजस्थान से बड़ी तादत मे मादक पदार्थ लाकर छोटे छोटे टोकन मे यहां बेचते थे। इस कार्रवाई मे पकड़ा गया बदमाश निक्की शहर मे आयोजित कई क्रिकेट टीमों को प्रायोजित करता था। क्रिकेट टीमों को खरीदकर उनमे अपनी काली कमाई के रुपयों को एक नंबर मे परिवर्तत करता था। हालांकि पुलिस बदमाशों को कोर्ट मे पेश कर रिमांड लेगी ताकि और भी कई जानकारिया हासिल कर सके।
