इंदौर शहर में 100 से ज्यादा फर्जी टैंकर सिर्फ कागज पर बांट रहे पानी, नगर निगम में एक और घोटाला
इंदौर शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने वाले नगर निगम में अब टैंकर घोटाला सामने आया है। जो टैंकर शहर में पानी सप्लाई के काम में नहीं लगे, उन्हें भी भुगतान किया जा रहा है।
इंदौर शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने वाले नगर निगम में अब टैंकर घोटाला सामने आया है। जो टैंकर शहर में पानी सप्लाई के काम में नहीं लगे, उन्हें भी भुगतान किया जा रहा है। जिन टैंकरों ने नंबर पानी सप्लाई की लिस्ट में हैं वे सोया आइल और अन्य सामग्री के परिवहन में लगे हुए हैं।
इंदौर में टैंकर घोटाले में जनप्रतिनिधियों की भूमिका आ रही सामने।
टैंकर के जीपीएस सिस्टम की मानिटरिंग में भी खामियां सामने आई हैं।
निगम का दावा शहर में पानी वितरण में 400 के लगभग टैंकर लगे हैं।
इंदौर। इंदौर नगर निगम में एक और घोटाला उजगार हुआ है। फर्जी टैंकर के जरिए सिर्फ कागजों पर पानी बांटने का खेल वर्षों से चल रहा है। इस तरह अब तक करोड़ों रुपये की हेराफेरी की आशंका है। इन फर्जी टैंकरों की संख्या 100 से भी ज्यादा बताई जाती है। इनमें से ज्यादातर रसूखदारों के हैं। मामले में जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी सामने आ रही है। खास बात यह कि फर्जी टैंकरों से पानी बांटने के मामले में नगर निगम का जीपीएस सिस्टम भी पूरी तरह से फेल हो गया। फर्जीवाड़े में लगे ज्यादातर टैंकर कागज पर वर्षों से एक ही स्थान से पानी भरते और एक ही स्थान पर वितरण करते रहे और जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
जीपीएस सिस्टम की मानिटरिंग में भी खामियां सामने आई हैं। सिटी बस कार्यालय में बने कार्यालय में इन टैंकरों के जीपीएस की जानकारी ही नहीं है। यही वजह है कि इन्हें पकड़ना आसान नहीं होता।
मामले में अब उन टैंकरों के ई-वे बिल सामने आ रहे हैं जो कागजों पर भले ही पानी बांट रहे हों, लेकिन असलियत में ये टैंकर नगर निगम की आंख में धूल झोंकते हुए सोया तेल और अन्य सामग्री के परिवहन में जुटे हैं।
यह बात भी सामने आई है कि नगर निगम में टैंकरों की गड़बड़ी रोकने के लिए जीपीएस अनिवार्य किए जाने का तोड़ भी इन टैंकरों के मालिकों ने निकाल लिया था।
शहर की सड़कों पर नजर नहीं आते टैंकर
कागजों पर भले ही नगर निगम दावा करे कि शहर में पानी वितरण में 400 के लगभग टैंकर लगे हैं। निगम के खाते से इनका नियमित भुगतान भी हो रहा है।
प्रकरण – एक
निगर निगम के रिकार्ड भले ही कह रहे हों कि टैंकर एमपी 09 एचएफ 9986 पानी वितरण के लिए जोन 18 में अटैच है, लेकिन वास्तविकता यह है कि यह टैंकर लगातार सोया तेल के परिवहन में लगा है।
इसके ई-वे बिल इसकी पुष्टि भी कर रहे हैं। कभी यह महाराष्ट्र के अकोला तेल लेकर जा रहा है तो कभी मंदसौर से इंदौर के बीच चल रहा है।
प्रकरण – दो
नगर निगम के रिकार्ड के मुताबिक टैंकर एमपी 09 एचएच 8922 भी पानी वितरण के काम में लगा है, लेकिन यह भी सिर्फ कागजों पर पानी बांट रहा है।
असल में तो यह इंदौर से अकोला (महाराष्ट्र) के बीच दौड़ रहा है। इसके अलावा भी अन्य स्थानों के लिए यह टैंकर सामग्री परिवहन करता है। ई-वे बिल इसकी पुष्टि भी कर रहे हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले