एमजी रोड थाना क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष के मामले में लगातार जहां पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है तो वही पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तो वहीं इस पूरे मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने कई तरह के सवाल खड़े किए हैं और इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याण के द्वारा भगवा यात्रा क्षेत्र में निकाली जा रही थी लेकिन क्षेत्र में ही रहने वाले पीयूष और अर्जुन नामक युवकों ने गोली मार कर इस पूरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दे दिया वही हत्या की घटना के सामने के बाद जहां पुलिस ने इस पूरे मामले में हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, तो वहीं पूरे ही मामले में अब विश्व हिंदू परिषद में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संपर्क प्रमुख संतोष शर्मा ने मृतक मोनू कल्याण के घर पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की है साथ ही इस पूरे मामले में कई तरह की आशंका भी व्यक्त की है , वही विश्व हिन्दू परिषद के संपर्क प्रमुख ने तो यह भी कहा की जिस क्षेत्र में इस पूरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया उस क्षेत्र में बड़ी संख्या में वर्ग विशेष के लोग रहते है और मोनू कल्याण क्षेत्र में भगवा यात्रा निकाल रहे थे तो ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्ग विशेष के कुछ लोगो ने योजना बंध तरीके से हिंदू युवकों को भड़काया और फिर उन्होंने इस पूरे घटना क्रम को अंजाम दे दिया गया , अतः इस पूरे घटना क्रम की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए , इसी के साथ विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संपर्क प्रमुख ने तो बीजेपी के वरिष्ट नेता एवम मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी आड़े हाथों लिया और उनका नाम नही लेते हुए कहा की कुछ नेता इस घटना को छोटी मान रहे जबकि यह हत्या है और जब हत्या होती है तो उसके परिवार पर क्या गुजर रही है इसके बारे में सोचना चाहिए , फिलहाल पूरा ही घटना क्रम काफी गंभीर है और विश्व हिंदू परिषद इस पूरे घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग पुलिस से करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त करवाई करने की भी मांग कर रही है।
