देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 8 बार पढ़ी गई

मध्य प्रदेश की चर्चित क्राइम स्टोरी : इंदौर में छात्रा ने बिल्डिंग से कूदकर क्यों की खुदकुशी… अब सिर्फ टैबलेट उगल सकता है कोई राज

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 13 साल की छात्रा अंजलि यामयार ने बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस अब भी उसकी खुदकुशी का कारण जानने में जुटी हुई है।

Abhishek Raghuvanshi24 जून 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 13 साल की छात्रा अंजलि यामयार ने बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस अब भी उसकी खुदकुशी का कारण जानने में जुटी हुई है। अंजलि का लॉक टैबलेट ही अब इस बारे में कोई राज बता सकता है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

इंदौर के अपोलो डीबी सिटी में 18 जून को छात्रा ने की थी खुदकुशी।
पिता को घटना पर है शक, पुलिस से बार-बार कर रहे जांच की मांग।
भाई ने बोला- उदास रहती थी बहन, उसको कई बार समझाया था।

इंदौर। इंदौर शहर में 18 जून की सुबह सातवीं की छात्रा ने बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी कर ली थी, इस घटना की चर्चा अब भी शहर ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश में अब भी हो रही है।

डीबी सिटी में रहने वाले अमोल यामयार की 13 वर्षीय बेटी अंजलि यामयार स्कूल जाने के लिए पिता के साथ घर से निकली। बस स्टॉप पर पहुंचकर पिता को वापस घर भेज दिया। इसके टाउनशिप के दूसरे ब्लॉक ओफिरा-1 की 14वीं मंजिल पर पहुंची और वहां से कूदकर जान दे दी।

अंजलि ने क्यों की खुदकुशी, इस पर अब भी सवाल
अंजलि यामयार ने बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी क्यों की, यह अब भी एक सवाल है। पुलिस घटना के बाद से अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने अब तक इस मामले में अंजलि के पिता अमोल, उसकी मां और बड़े भाई आदित्य और स्कूल के स्टॉफ से बात कर बयान लिए हैं। इस मामले में अंजलि के पिता और भाई के बयान अलग-अलग रहे।

अंजलि ने अपने स्कूल बैग को बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर छोड़ा था। पुलिस ने उसमें मिली कॉपी-किताबों की जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस साइबर सेल से उसके टैबलेट का लॉक खुलवाकर जांच करने की कोशिश कर रही है।

पिता को घटना पर शक, बोले- बेटी ऐसा नहीं कर सकती
अंजलि के पिता अमोल यामयार कंटेनर कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (सीसीआई) के सीनियर मैनेजर हैं। इंदौर से पहले वे विशाखापट्टनम में पोस्टेड थे। वे बार-बार बेटी की खुदकुशी पर सवाल उठा रहे हैं। अमोल के अनुसार वो बहुत खुश थी और बस स्टॉप पर छोड़ते समय भी वो स्कूल जाने के लिए उत्साहित नजर आई।
उन्होंने बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर जाकर वो जगह भी देखी जहां से अंजलि के कूदने की बात कही गई। अमोल ने कहा कि इतनी ऊंचाई से वो कूद ही नहीं सकती।

भाई ने बताया, विशाखापट्टनम से आने के बाद उदास थी
अंजिल के बड़े भाई आदित्य ने बताया कि वो विशाखापट्टनम से आने के बाद उदास रहती थी। बहन के चेहरे पर उदासी देख उनसे कई बार समझाया भी था। यह बात भी सामने आई है कि परिवार के अंदर होने वाले झगड़ों से भी वो दुखी थी।

अंजलि की मां बार-बार टैबलेट की ओर कर रही इशारा
पुलिस ने जब अंजलि की मां से बेटी की खुदकुशी को लेकर बात की तो उन्होंने बार-बार टैबलेट की जांच करने को कहा। मां का कहना है कि अंजलि उस टैबलेट को हमेशा साथ रखती थी। यहां तक कि टैबलेट खोलने का पासवर्ड भी सिर्फ उसे ही पता था।

जब भी वो टैबलेट खोलकर देख रही होती और कोई उसके पास जाता तो अंजलि टैबलेट को लॉक कर देती थी। पुलिस ने परिवार से टैबलेट लेकर साइबर सेल से उसका लॉक खुलवाने की कोशिश कर रही है।

स्कूल स्टॉफ ने कहा- केवल दो दिन ही आई
पुलिस अंजलि की खुदकुशी के मामले में उसके स्कूल एडवांस एकेडमी पहुंची। स्कूल में पुलिस ने उसकी क्लास टीचर और प्रिंसिपल से बात की। क्लास टीचर ने बताया कि अप्रैल में वह केवल दो दिन 18 और 25 तारीख को ही स्कूल आई थी।
पहले दिन तो बच्चों के बीच परिचय ही हुआ था। अंजलि का परिवार विशाखापट्टनम से यहां आया था, इसलिए स्कूल में उसका नया एडमिशन था।

18 जून को यह हुआ था पूरा घटनाक्रम
गर्मी की छुट्टियों के बाद 18 जून से वापस स्कूल शुरू हुए, इस दिन सुबह अंजिल को उसकी मम्मी ने तैयार किया। इसके बाद पापा अमोल बेटी के साथ बिल्डिंग की लिफ्ट से नीचे उतरे और बस स्टॉप तक पहुंचे।
बस स्टॉप पर कुछ समय खड़े रहने के बाद अं‍जलि ने पिता से कहा कि आप घर चले जाइये, मैं बस में बैठकर स्कूल चली जाऊंगी। इसके बाद पिता उसे बाय-बाय बोलकर वापस घर चले गए।
पिता के जाते ही अंजलि टाउनशिप के दूसरे ब्लॉक में पहुंची। लिफ्ट के जरिए वो 14वीं मंजिल पर आ गई। यहां उसने अपने बस्ता रखा और फिर रेलिंग पार कर छलांग लगा दी।
कार साफ करने पहुंचे युवक ने सबसे पहले देखा
ओफिरा-1 बिल्डिंग के नीचे खड़ी कार को साफ करने पहुंचे युवक ने सबसे पहले अंजलि को वहां पड़े हुए देखा। उसने इस बात की जानकारी नीचे खड़े बिल्डिंग के रहवा…

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑