इंदौर; भाजपा नेता की हत्या करने वाले दोनों आरोपी पकड़ाए:मंडीदीप में रिश्तेदार के यहां छुपे थे; भगवा यात्रा नहीं निकालने देना चाहते थे आरोपी
इंदौर के एमजी रोड थाना इलाके में बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने भोपाल के नजदीक मंडीदीप से दोनों को पकड़ा है।

इंदौर के एमजी रोड थाना इलाके में बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने भोपाल के नजदीक मंडीदीप से दोनों को पकड़ा है। वे यहां आरोपी अर्जुन के रिश्तेदार के यहां रुके हुए थे। पुलिस उनसे पिस्टल जब्त करने का इंतजार कर रही है। दोपहर तक आरोपियों को इंदौर लाने की तैयारी है।
मोनू की हत्या के पीछे इलाके में वर्चस्व की लड़ाई की बात सामने आ रही है। पुलिस का मानना है कि मोनू की हत्या करने वाले पीयूष और अर्जुन के साथ इस हत्याकांड में पर्दे के पीछे से भी भाजपा का एक नेता ही है। वह मोनू के भाजपा में बढ़ते कद को देखकर टसल रख रहा था। इस हत्याकांड के पहले से ही वह नेता इंदौर से बाहर चला गया है। दोनों आरोपियों के साथ इस भाजपा नेता को भी डर था कि मोनू को नहीं मारा तो वह हमें मार देगा।
दूसरी ओर हत्यारे पीयूष और अर्जुन को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने मोनू की कॉल डिटेल की सर्चिंग शुरू की थी। दोनों की आखिरी लोकेशन भोपाल के मंडीदीप के आसपास मिली थी। इंदौर-भोपाल रोड के टोल नाके पर दोनों बाइक से जाते दिखाई दिए थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने दोनों की घेराबंदी कर दी थी।
पुलिस रविवार शाम निकाली जाने वाली भगवा यात्रा वाले एंगल पर भी जांच कर रही है। यह यात्रा मोनू कल्याणे निकालने वाला था। इसके लिए वह कई दिनों से प्रचार कर रहा था। दरअसल मोनू ने बीते दिनों एक गैंगस्टर के धार्मिक यात्रा निकाले जाने के बाद से ही कहना शुरू कर दिया था कि वह इससे भी बड़ी धार्मिक यात्रा निकालेगा।
इसी बात को लेकर इलाके में गैंगस्टर से जुड़े भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने मोनू से टसल रखना शुरू कर दी थी। वे मोनू को यह यात्रा नहीं निकालने देना चाहते थे। इसके लिए लगातार उसे धमकी भी दे रहे थे। पुलिस इस हत्याकांड में इसी भाजपा कार्यकर्ता की भूमिका तलाश रही है। पुलिस को सूचना मिली है कि मोनू की हत्या के पहले से ही वह इलाके में नहीं आया है।
शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हुई थी मोनू की हत्या
दरअसल शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एमजी रोड इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोनू मंत्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी माना जाता था। इधर हत्यारों को डर था कि मोनू भी उन लोगों की हत्या की तैयारी कर रहा है। इसके पहले पूरी प्लानिंग कर मोनू की ही हत्या कर दी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले