
रामदास अठावले ने इंदौर में कहा कि लोकसभा के स्पीकर का निर्णय सभी की सहमित से होगा। नीट की परीक्षा को लेकर कहां कि जो सवाल उठाएं गए है, जो गड़बड़ी हुई है। उसकी जांच हो रही है, इसमें जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी। शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान परीक्षा में जो घोटाला हुआ था, इसलिए परीक्षा भी निरस्त की है।
संविधान को बदला नहीं जाएगा, राहुल सहित अन्य नेताओं ने चुनाव में किया था गलत प्रचार
इंदौर। हमारी सरकार पांच वर्ष तक चलने वाली है। बार-बार यह बताया जा रहा है कि सरकार नहीं चलेगी। चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार समर्थन वापस लेंगे। लेकिन कोई भी समर्थन वापस नहीं लेगा। पिछली सरकार में भी भाजपा को एनडीए का साथ मिला है। मेरा छोटा सा दल है, एक भी लोकसभा में सदस्य नहीं है। फिर भी मुझे मौका मिला है। क्योंकि मेरी पार्टी सभी राज्यों में काम करती है। यह बात केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने रविवार को रेसीडेंसी कोठी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। साथ ही बताया कि आंबेडकर ने दलितों की लड़ाई लड़ी, देश का संविधान लिखकर योगदान दिया है। देश का संविधान कोई बदल नहीं सकते हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव में राहुल व अन्य नेताओं ने गलत प्रचार किया की मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो संविधान को बदलेंगे। लेकिन इसके बाद भी एनडीए ने सरकार बनाई। संविधान बदला जाएगा के प्रचार के कारण सीटे कम हुई है। भाजपा के लल्लन सिंह ने जो कहां था, इसमें भाजपा की भूमिका नहीं थी।
सभी वर्गों को आरक्षण तो भी नहीं है हमारा विरोध
राज्यमंत्री अठावले ने बताया कि यदि जाति के आधार पर जनगणना होती है और सभी की जनसंख्या कितनी है पता चल जाता है। यदि ऐसा निर्णय होता है कि हर जाती को आरक्षण मिले तो हमारा कोई विरोध नहीं है।
हर जाती में गरीब लोग रहते हैं। वहीं अजीत पंवार को लेकर कहां कि उनका एक ही लोकसभा सदस्य बना था। नरेंद्र मोदी ने उनको राज्यमंत्री पद देने का आश्वासन दिया था। लेकिन कैबिनेट मंत्री पद चाह रहे थे।
महाराष्ट्र के विधानसभा में एनडीए 170-180 सीटों पर जीत हासिल करेंगी और सरकार बनाएगी। बता दें कि वह इंदौर में पूर्व मंत्री प्रकाश सोनकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने कहां कि सोनकर चार बार यहां से विधायक रहे हैं। वह दलित समाज से आते थे।
