ट्रेन में मिले थे मीराबेन के शव के टुकड़े, मूकबधिर महिला ने इशारों में बताया… उसके सामने ही पति ने महिला को काटा था
नागदा-महू ट्रेन में टुकड़ों में मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। उज्जैन में आरोपित महिला को उज्जैन रेलवे स्टेशन से अपने घर ले गया था और उसे बेहोश कर दुष्कर्म का प्रयास किया।
नागदा-महू ट्रेन में टुकड़ों में मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। उज्जैन में आरोपित महिला को उज्जैन रेलवे स्टेशन से अपने घर ले गया था और उसे बेहोश कर दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल रहने पर आरोपित ने महिला की हत्या कर दी।
जीआरपी पुलिस को नागदा-महू ट्रेन में टुकड़ों में मिला था शव
उज्जैन से 60 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार, ट्रेन में करता है चोरी
दुष्कर्म के इरादे से महिला को खिलाई थी नींद की गोलियां
इंदौर: जीआरपी पुलिस ने नागदा-महू ट्रेन में टुकड़ों में मिले शव की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने उज्जैन से 60 वर्षीय कमलेश को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने दुष्कर्म के इरादे से महिला को नींद की गोलियां खिलाई थी।
महिला जाग गई और आरोपित ने गला घोंटकर हत्या कर दी। कैरी काटने के संतूर से शरीर के टुकड़े किए और अलग-अलग ट्रेन में रख कर फरार हो गया। आरोपित की मूकबधिर पत्नी ने ही पुलिस को इशारों में पूरी घटना बताई।
रेल पुलिस (जीआरपी) के मुताबिक कमलेश पटेल उप्र के ललितपुर के पिपरोनिया बेहट का रहने वाला है, जो हीरा मिल की चाल उज्जैन में रहता है। 6 जून को मीराबाई उज्जैन प्लेटफार्म क्रमांक-1 पर मथुरा जाने वाली ट्रेन के इंतजार में बैठी थी। कमलेश ने उससे बात की और कहा मथुरा की ट्रेन निकल गई है। दूसरी ट्रेन कल मिलेंगी, वह समझाबुझा कर घर ले गया।
खाने में मिलाकर दी नींद की गोलियां
7 जून को उसने खाने में नींद की गोलियां मिला दी। मीराबाई को नींद तो नहीं आई लेकिन हल्की बेहोशी छाने लगी थी।आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो उसने विरोध किया। धक्का-मुक्की मेें मीरा नीचे गिर गई। कमलेश ने ट्रैक से चुराए बोल्ट से हमला कर दिया। बेहोश होने पर उसका गला घोंट कर मार डाला।
8 जून को जीरो पाइंट से कैरी काटने का संतूर लेकर आया और मौरी (नहाने का स्थान) पर पहले हाथ-पैर काटे फिर शरीर के दो टूकड़े कर दिए। आरोपित ने शरीर के टुकड़े नागदा-महू ट्रेन में रखे और हाथ-पैर उज्जैयनी एक्सप्रेस में एस-1 में रख दिए।
मूक बधीर पत्नी ने इशारों में बताया पति है हत्यारा
टीआइ संजय शुक्ला के मुताबिक कमलेश करीब 15 साल से उज्जैन रहता है। उसके घर में अनैतिक गतिविधियां भी चलती है।उसकी पत्नी आरती मूक बधीर है। कमलेश ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था। उसने दो मुस्लिम युवकों का नाम बता कर जांच से भटका दिया। पुलिस ने आरती को हिरासत में लिया और मूक बधीर विशेषज्ञ ज्ञानेंद्र पुरोहित की मदद से पूछताछ की। आरती ने इशारों में पूरा घटनाक्रम बता दिया। उसने यह भी बताया कि कमलेश ने उसे धमकाया था। वह उसके साथ मारपीट करता रहा है।
पुलिस आरती को कोर्ट ले गई और मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत कथन दर्ज करवाए।इसके बाद कमलेश से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। पुलिस ने कपड़े, संतूर जब्त कर लिया है। आरोपित ने बताया शव ठिकाने लगाने के बाद रामघाट जाकर शिप्रा में जाकर स्नान किया था।
40 लापता महिलाओं से ढूंढी मीराबाई
मीरा मूलत:मऊ बिलपांक(रतलाम) की रहने वाली थी। 6 जून को पति भंवरलाल डामर द्वारा चांटे मारने पर गुस्से में घर से निकली थी। जाते समय पिता नाथुलाल का मोबाइल ले गई थी। पुलिस ने एक महीने से लापता महिलाओं की जानकारी निकाली तो करीब 40 महिलाओं का डेटा सामने आया। हाथ पर गुदे नाम के आधार पर मऊ निवासी मीरा के स्वजनों से संपर्क हुआ। वस्त्र और फोटो देख कर बेटियों ने उसकी पहचान कर ली।
अंतिम लोकेशन मिली थी उज्जैन
पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन निकाली तो अंतिम लोकेशन फ्रीगंज (उज्जैन) की मिली। इसके बाद टीम रेलवे स्टेशन और उसके आसपास की बस्तियों में जांच करने लगी।रहवासियों को महिला का फोटो दिखाया तो बताया उसे कमलेश के घर में देखा गया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले