चोरी का खुलासा:टीसीएस कंसल्टेंट के घर चोरी करने वाले बदमाश बाइक नंबर व फुटेज से पकड़ाए
राजेंद्र नगर स्थित वीआईपी परस्पर नगर में टीसीएस के कंसल्टेंट के घर से दिनदहाड़े करीब 25 लाख के जेवर चुराने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ लिया है। बदमाशों से पूरा माल बरामद कर लिया गया है।
राजेंद्र नगर स्थित वीआईपी परस्पर नगर में टीसीएस के कंसल्टेंट के घर से दिनदहाड़े करीब 25 लाख के जेवर चुराने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ लिया है। बदमाशों से पूरा माल बरामद कर लिया गया है। दोनों चोर चंदन नगर इलाके के रहने वाले हैं। वे इलाके में चोरी की नीयत से घूम रहे थे। तभी उन्हें एक सूना मकान दिखा तो वे मुंह पर रूमाल बांधकर घुस गए। इन्हें कैमरे के फुटेज और बाइक नंबर के आधार पर गिरफ्तार किया है।
एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के अनुसार बदमाशों के नाम हरीश पिता गणेश बिढारे निवासी दामोदर नगर और राज पिता मुकेश राठौर निवासी सिरपुर धार रोड हैं। दोनों के खिलाफ थाने में मारपीट के केस पहले से दर्ज हैं। गुुरुवार दोपहर टीसीएस कंसल्टेंट कुलदीप सिंह चौहान का परिवार घर पर ताला लगाकर अपनी बहन के घर मिलने चला गया था। कुछ घंटे बाद उन्हें पड़ोसी महिला ने फोन लगाकर बताया कि कोई युवक आपके घर के अंदर से निकलकर दीवार फांदता दिखा है। इसके बाद चौहान का परिवार घर पहुंचा तो देखा ताला टूटा पड़ा था। अंदर अलमारी में रखे करीबन 25 लाख रुपए के जेवर गायब थे।
यह जेवर मिले
सोने के 2 हार, सोने की 2 चेन, सोने के दो जोड़ी झाले, सोने का टीका, सोने का मंगलसूत्र, सोने की दो जोड़ी चूड़ियां, सोने की 3 अंगूठी, चांदी की चार जोड़ी पायजेब, चांदी की छह जोड़ी बिछिया, चांदी के 22 सिक्के और नकद 20 हजार रुपए बरामद किए हैं।
सूचना मिलते ही एसीपी रुबीना मिजवानी और टीआई सियाराम गुर्जर भी पहुंचे। छानबीन शुरू हुई तो पड़ोस में लगे कैमरे में आरोपियों का हुलिया दिखा। आगे के कैमरों में और ज्यादा स्पष्ट दिखा। एक कैमरे में उनकी बाइक का नंबर दिखा, लेकिन एक नंबर मिस था। उसी नंबर को पुलिस ने कयास लगाकर पूरा किया। दूसरी टीम ने आगे-पीछे के फुटेज खंगाले तो बाइक धार रोड तरफ जाती दिखी। रातभर की मेहनत सुबह रंग लाई और आरोपियों का पता चल गया। टीम ने बदमाशों के घर दबिश दी और माल भी बरामद कर लिया।
आरोपी बोले-पता नहीं था एक ही घर में इतना माल मिलेगा
दोनों आरोपी महंगे मोबाइल चलाने और नशा करने के शौकीन हैं। आरोपी बोले शौक पूरा करने के लिए हम चोरी करने निकले थे। जैसे ही एक सूना घर दिखा तो उसमें घुस गए। पता नहीं था कि एक ही घर से इतना माल मिल जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले