
इंदौर में 14 दिन की सामान्य पैरोल पर घर गया आरोपी बंदी वापस सेंट्रल जेल नहीं लौटा। उसे शुक्रवार को जेल आना था। अधिकारियों ने जब उसके घर वालों से बात की तो पता चला उसे बदनावर से बस में बैठाया गया था लेकिन इसके बाद वो कहां गया इसकी जानकारी उन्होंने भी नहीं है। अधिकारियों ने आरोपी बंदी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। एमजी रोड थाना पुलिस के मुताबिक बंदी मलसिंह रूपगढ़ थाना थांदला जिला झाबुआ के खिलाफ केस दर्ज किया है। 30 वर्षीय आरोपी बंदी दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा है।
आरोपी बंदी को सेंट्रल जेल से पैरोल पर रिहा किया गया था। छुट्टी के बाद उसे फिर से जेल आना था लेकिन आरोपी बंदी जेल नहीं आया और फरार हो गया।
सेंट्रल जेल प्रबंधन ने जब आरोपी के घरवालों से बात की तो उन्होंने बताया कि बस में मलसिंह को बैठा दिया था। बदनावर में बस में बैठाने के बाद परिजन घर चले गए लेकिन आरोपी बंदी इंदौर सेंट्रल जेल नहीं आया।
