इंदौर शहर की 15 सड़कों और फुटपाथ से हटेगा अतिक्रमण, आज से अभियान की शुरुआत
इंदौर शहर में सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण से परेशान लोगों को अब इससे जल्द ही राहत मिलेगी। शहर की प्रमुख सड़कों पर हुए अतिक्रमण से जहां एक ओर ट्रैफिक प्रभावित होता है, वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी होती है।
इंदौर शहर में सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण से परेशान लोगों को अब इससे जल्द ही राहत मिलेगी। शहर की प्रमुख सड़कों पर हुए अतिक्रमण से जहां एक ओर ट्रैफिक प्रभावित होता है, वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। अतिक्रमण हटाने के लिए चलने वाले अभियान की शुरुआत में तीन दिन तक कब्जा करने वालों को चेतावनी दी जाएगी।
इंदौर में अतिक्रमण हटाने की शुरुआत प्रमुख बाजारों की सड़कों से हो रही है।
राजवाड़ा के आस-पास के क्षेत्र और प्रमुख सड़क एमजी रोड भी इसमें शामिल।
चेतावनी देने के बाद भी कब्जा करने वाले नहीं माने तो उनका सामान होगा जब्त।
इंदौर। इंदौर शहर के लोगों को अब सड़कों और फुटपाथों पर हुए कब्जे से मुक्ति मिलेगी। इंदौर जिला प्रशासन आज से शहर की सड़कों पर यह अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर रहा है। सबसे पहले अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने की चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी अगर वे कब्जा नहीं हटाते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।
शुरुआत में 15 सड़कों का हुआ चयन
इंदौर शहर में अतिक्रमण की वजह से छोटी हो चुकी सड़कों को वास्तविक रूप देने के लिए मुहिम शुरू होगी। शनिवार से शहर की 15 सड़कों का चयन कर कब्जा हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कार्रवाई के पहले तीन दिन इन क्षेत्रों में अनाउंसमेंट कर कब्जा हटाने की सूचना देंगे।
इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम करेंगे। अलग-अलग दिन एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है। दोबारा कब्जा करने वालों की दुकानें और व्यावसायिक संस्थान सील किए जाएंगे।
कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि सड़क और फुटपाथ से कब्जा हटाने से पहले दुकानदारों और व्यावसायिक संस्थानों को तीन दिन चेतावनी दी जाए। इसके बाद मुहिम चलाकर समान जब्ती कर कब्जा हटाया जाए।
बैठक में निगम आयुक्त शिवम वर्मा, डीसीपी ट्रैफिक अरविंद तिवारी, स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इन सड़कों पर चलेगा अभियान
जोन – 1
- आरपीटी से बीएसएफ गेट एक।
- गौराकुंड से बड़ा गणपति।
- चंदन नगर चौराहे से बड़ा गणपति।
- दशहरा मैदान से अन्नपूर्णा होते हुए चाणक्य पुरी।
जोन – 4 - अग्रसेन चौराहा से राजवाड़ा।
- गौराकुंड से राजवाड़ा।
- नरसिंह बाजार चौक से गौराकुंड।
जोन – 2ए - जेएमबी चौराहा से पीपल्याहाना।
- बंगाली चौराहा से पत्रकार कालोनी चौराहा।
- बाम्बे हास्पिटल से सत्यसाईं चौराहा होते हुए स्कीम 78।
- खजराना चौराहे से आनंद बाजार।
जोन – 2बी - कनकेश्वरी मंदिर चौराहा से आमवाला चौराहा।
- मालवा मिल चौराहा से पाटनीपुरा चौराहा।
- जंजीरवाला चौराहा से मालवा मिल चौराहा।
जोन – 3 - बड़ी लाइन रेलवे स्टेशन से महारानी रोड से खातीपुरा तक।
- कोठारी मार्केट चौराहा से शास्त्री मार्केट होते हुए सैफी चौराहा।
- जीपीओ चौराहा से छावनी चौराहा, आरएनटी मार्ग से मधुमिलन चौराहा।
लंबी दूरी की बसें होंगी शहर से बाहर
शहर में संचालित अवैध बस स्टैंड शहर से बाहर किए जाएंगे। बस संचालन के लिए नायता मुंडला बस स्टैंड का विकल्प भी दिया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले