दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश, NCR में भी मौसम ने ली करवट; देखें तस्वीरें
भीषण गर्मी से बेहाल दिल्लीवालों के लिए शुक्रवार बेहद अच्छी खबर लाया है। शुक्रवार दिन में दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई वहीं कई इलाकों में मध्यम गति की बारिश देखी गई।
भीषण गर्मी से बेहाल दिल्लीवालों के लिए शुक्रवार बेहद अच्छी खबर लाया है। शुक्रवार दिन में दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई वहीं कई इलाकों में मध्यम गति की बारिश देखी गई। बारिश के चलते एनसीआर के शहरों जैसे- गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम आदि का मौसम भी बदल गया है। यहां आसमान में बदली छा गई है।
दिल्ली के रोहिणी इलाके में तेज बारिश देखी गई है, जबकि राजौरी गार्डन, धौला कुआं, एम्स आदि इलाकों में मध्यम गति से बारिश हो रही है। इससे एनसीआर का मौसम भी बदल गया है।
भीषण गर्मी से दिल्ली वासियों को थोड़ी ही सही, लेकिन राहत मिली। कई जगह टबसुबह भी बूंदाबांदी हुई। कल के मुकाबले आज के न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है।
कल था सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.7 डिग्री जबकि आज रिकॉर्ड किया गया सामान्य स्तर पर 28.4 डिग्री सेल्सियस। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 13 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 95 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 199 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 436 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 437 दिन पहले





