इंदौर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4000 स्क्वायर फीट पर बनाए गए अवैध हॉस्टल की बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया। भंवर कुआ क्षेत्र के सर्वानंद कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बनाए गए इस अवैध हॉस्टल को तोड़ने के लिए प्रशासन का अमला मौके पर मौजूद रहा। दरअसल इंदौर के भंवर कुआ क्षेत्र के सर्वानंद नगर में ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बनाए गए चार मंजिला हॉस्टल को तोड़ने के लिए सुबह 6:00 बजे नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। जहां नगर निगम के रिमूवल अमले के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। मौके पर एसडीएम घनश्याम धनगर और नगर निगम के बिल्डिंग ऑफिसर नागेंद्र सिंह भदोरिया के नेतृत्व में हॉस्टल को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। जहां चार जेसीबी और पोकलेन मशीनों ने हॉस्टल को तोड़ने शुरू किया। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि 4000 स्क्वायर फीट की ग्रीन बेल्ट की जमीन पर भारत सोनी और उनके परिवार द्वारा अवैध तरीके से हॉस्टल का निर्माण कर लिया गया था, यही नहीं नगर निगम से भवन बनाने की अनुमति भी नहीं ली गई थी। जिसे तीन बार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद नगर निगम की टीम और प्रशासनिक अमल ने अवैध निर्माण को धराशाई कर दिया है और भवन मालिक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।
भवर कुआं थाना क्षेत्र में इससे पहले भी कई अवैध मकान और हॉस्टल पर कार्रवाई की जा चुकी है इसी कड़ी में भारत सोनी के इस अवैध हॉस्टल पर भी कार्रवाई की गई है बताया जा रहा है कि इस हॉस्टल में अभी बुकिंग शुरू नहीं हुई थी इससे पहले ही नगर निगम की टीम ने इस हॉस्टल को धराशाही कर दिया इस बारे में निगम आयुक्त शिवम वर्मा का कहना है कि शहर में कहीं भी अवैध अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा नगर निगम अवैध आरती क्रमणों को हटाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है और इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है.
