
इंदौर के जूनी इंदौर में दो पहिया वाहन के शोरूम के संचालक ओर मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही को लेकर केस दर्ज किया है। दिसंबर में यहां कर्मचारी की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच की ओर बुधवार को लापरवाही को लेकर केस दर्ज कर लिया। जूनी इंदौर पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक 3 दिसबंर 2023 को धनराज तलरेजा निवासी राजमहल कॉलोनी की राजपाल शोरूम में करंट लगने सेे मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने उनकी बेटी ओर अन्य लोगो के बयान लिये थे। वही शोरूम के मालिक अशोक तलरेजा अैार संजय राम टेके के भी कथन लिये। लड़की सोनिया ने बताया कि उनके पिता यहां मेंटनेस का काम करते थे। जिसमें इलेक्ट्रीशन के काम के दौरान उन्हें करंट लगा था। इस मामले में मालिक अशोक ओर मैनेजर संजय ने लापरवाही बरती। जिसे लेकर पुलिस ने लापरवाही को लेकर केस दर्ज किया है।
