इंदौर में सक्रिय हनी ट्रैप गैंग की सबसे शातिर सदस्य पायल, किस्से सुन आप भी रह जाएंगे हैरान, एक के बाद एक पीड़ित पहुंच रहे थाने
इंदौर में हनी ट्रैप के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही एक ऐसा केस सामने आया जो चौंकाने वाला है।
इंदौर में हनी ट्रैप के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही एक ऐसा केस सामने आया जो चौंकाने वाला है। पीड़ित ने खजराना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है किे आरोपित युवती सोशल मीडिया पर अलग-अलग आईडी बनाकर वीडियो वायरल कर रही है। वह बार-बार धमकाकर रुपये देने की मांग कर रही है
- एक व्यापारी से ऐंठ चुकी है 30 लाख, अब मांगे 1 करोड़ रुपये।
- जिस रिक्शा चालक को प्लॉट बेचा, उसी से चुरा लिए दस्तावेज।
- हिंदू युवतियों की मुस्लिम युवकों से शादी कराने का भी आरोप।
इंदौर। शहर में हनी ट्रैप कर लोगों को ब्लैकमेल करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक केस खजराना थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां व्यापारियों को फंसाकर एक युवती रुपयों की मांग कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि युवती पर ऊपर लव जिहाद केस भी दर्ज है। उस पर हिंदू युवतियों को बहलाकर मुस्लिम युवकों से शादी कराने का आरोप है।
वीडियो कर रही वायरल
आरोपित युवती हनी ट्रैप का शिकार बने व्यापारियों के वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से फर्जी आईडी बनाकर वायरल कर रही है। वह बार-बार रुपये देने की मांग कर धमका रही है। शिकायत के बाद इंदौर में डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
यह है पूरा मामला
हिना पैलेस कालोनी निवासी लोहा व्यापारी मोहम्मद सलीम ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसका आरोप है कि पायल नामक युवती एक करोड़ रुपये की मांग कर रही है। वर्ष 2017 में उसने सलीम के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था। जिसके बाद उसकी गैंग के लोगों ने 30 लाख रुपये में समझौता करवाया और दबाव बनाकर देवास में उससे शादी भी करवा दी।
शादी के बाद एक दिन बाद भी वो साथ नहीं रही और बार-बार रुपये की मांग करती रही। अब उसने फर्जी आईडी बनाकर वीडियो डालना शुरू कर दिए हैं। रास्ता रोककर धमकाती है। समधी सलीम तेली, इरफान के खिलाफ भी शिकायत कर रही है।
लव जिहाद का केस है दर्ज
पायल के विरुद्ध लव जिहाद का केस दर्ज है। हिंदू युवतियों की मुस्लिम युवकों से शादी करवाने का आरोप है। पायल के विरुद्ध पूर्व पार्षद इरफान अली ने भी ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है। इरफान ही पायल और सलीम की शादी का गवाह है। आरोप है युवती अनैतिक कारोबार में लिप्त है। उसे समझाया तो धमकाना शुरू कर दिया। राजनीतिक करियर बर्बाद करने की धमकी दी।
नंबर ब्लॉक करने पर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमका रही है। सलीम से समझौता कर एक करोड़ रुपये कैश और मकान लेने का दबाव बना रही है। सीएसपी कुंदन मंडलोई के मुताबिक आवेदन की जांच चल रही है। सलीम के दोस्त दिनेश को भी इसी तरह ब्लैकमेल कर चुकी है।
रिक्शा चालक को प्लॉट बेचा, फिर उसके घर से चुरा लिए दस्तावेज
युवती से पीड़ित लोगों ने अलग-अलग जगहों पर शिकायत की है। एक रिक्शा चालक ने प्लॉट का सौदाकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। युवती उसके घर में रहती थी। पहचान बढ़ाकर उसको प्लॉट बेच दिया। नोटरी की और मौका देखकर असल दस्तावेज चुराकर गायब हो गई। पुलिस सभी पीड़ितों के बयान लेकर जांच कर रही है। इधर युवती से प्राप्त आवदेन की भी जांच की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले