इंदौर में यादव समाज कोर कमेटी और उनके सहयोगी संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव जी के प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ वृक्षारोपण के आव्हान और केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी के इंदौर में 51 लाख वृक्षारोपण के संकल्प के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेई उद्यान, संगम नगर से किया गया। यादव समाज कोर कमेटी के अध्यक्ष गुलशन यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी द्वारा पिछले दिनों इंदौर में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ कर दिया गया है। उनके वृक्षारोपण के आव्हान पर यादव समाज कोर कमेटी के प्रमुख पदाधिकारीगण और कोर कमेटी के सभी सहयोगी संगठन मैदान में आ गए है और इसी कड़ी में इंदौर में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ आज अटल बिहारी वाजपेई उद्यान से किया गया,जहां वैदिक मंत्रो के उच्चारण के साथ यादव समाज कोर कमेटी एवं योग केंद्र के पदाधिकारियों द्वारा पीपल,नीम,जामुन,बादाम आदि के 25 पौधों का रोपण कर इस वृहद वृक्षारोपण अभियान का श्रीगणेश किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी के संकल्प को पूरा करने के लिये इंदौर शहर की सभी 9 विधानसभाओं में जनजागरण अभियान चला कर अपनी ओर से 10000 से अधिक वृक्षारोपण करवाने और उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी हेतु सभी को शपथ दिलाई गई। यादव कोर कमेटी ने प्रण प्राण से संकल्प लिया कि अपने विधानसभा प्रभारियों के माध्यम से विशाल जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और इंदौर के यादव समाज और उनके सहयोगियों के प्रत्येक घर से अपनेअपने पालकों के नाम पर एक एक वृक्ष लगवा कर उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प दिलाया जाएगा। इस अवसर पर कोर कमेटी के अध्यक्ष गुलशन यादव, प्रवक्ता राजेश यादव पत्रकार, सचिव चैनसिंह यादव देवी अहिल्या विश्वविद्यालय,वीरसिंह यादव,अमरसिंह यादव, चैनसिंह यादव(मंडल उपाध्यक्ष), मुकेश यादव,संतोष यादव, जगदेव यादव, प्रभाकर कोहेकर, ओके दुबे, शिवनारायण मिश्रा, ब्रजेश नागर, मदन मंडोला, एएसआई कमल पंचवाल आदि ने वृक्षारोपण किया।
