इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले पति पत्नी ने देर रात आपसी विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा कर सुसाइड कर लिया मौके पर पहुची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरु कर दी है
कहते है घर का आपसी विवाद किसी की जान जाने के बाद ही खत्म होता है जी हाँ हम बात कर रहे है ऐसे ही एक विवाद की जहाँ रावजी बाजार थाना क्षेत्र की शनि मंदिर गली में रहने वाले सोना चांदी का व्यापार करने वाले संजय वर्मा और उनकी पत्नी रेखा वर्मा की जंहा आये दिन पति पत्नी में विवाद होता रहता था वही बुधवार रात भी पति पत्नी में विवाद हो गया था विवाद के बाद पति और पत्नी ने अंदर से दरवाजा लगाकर जहरीला पदार्थ खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा तो पति पत्नी मृत हालात में पड़े हुए मिले । मृतक की कोई संतान नही थी सम्भवतः उसी के चलते पति पत्नी में विवाद की स्थिति बनी होगी जिस कारण दोनों ने सुसाइड कर लिया ।फिलहाल पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है
