
इंदौर की जिला जेल में बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने उसके साथी के साथ मिलकर विचाराधीन कैदी पर हमला कर दिया। जेल प्रशासन के मुताबिक आरोपियों ने हमले के दौरान नुकीले जैसी दिखने वाली किसी चीज का इस्तेमाल किया है। जेल प्रहरी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
संयोगितागंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिला जेल में राजकुमार पुत्र नारायण न्यू एकता नगर पर हमले के मामले में पुलिस ने जेल में ही बंद कैदी मोनू पुत्र अजय कंडारे निवासी गांधी नगर और शुभम उर्फ जल्ला पुत्र तेजराम निवासी शंकर कॉलोनी गांधी नगर ने हमला कर दिया।
राजकुमार को चेहरे और गले पर चोट आई है। जेल प्रशासन ने बताया कि राजकुमार बैरक नंबर 4 में बंद है। वह सुबह करीब 5.30 बजे टॉयलेट जा रहा था। इस दौरान आरोपियों ने पूरी प्लानिंग से उस पर हमला कर दिया।
यहां मौजूद जेल स्टाफ के लोगों ने तुरंत दोनों आरोपियों को पकड़ा और वहां से दूर ले गए। इधर, घायल को पहले जेल चिकित्सालय फिर एमवाय अस्पताल पहुंचाया।
