
पीथमपुर | सेक्टर एक थानाक्षेत्र की वृंदावन कालोनी में मंगलवार रात तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वृंदावन कालोनी में रहने वाला बालक पवन सोलंकी उम्र 9 वर्ष रात को सड़क किनारे खेल रहा था। इस दौरान तेज गति से आए पानी के टैंकर एमपी 09 एडी 3404 ने बालक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बालक गंभीर घायल हो गया। जिसे तुरंत आस पास के रहवासी पहले पीथमपुर बाद में महू के निजी अस्पताल ले गए। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर जप्त कर लिया है। वही टैंकर चालक अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
