
श्रीराम नगर पालदा निवासी ललिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने पति हुकुम और उसकी प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक ललिता की मां मुनबाई ने बताया कि हुकुम कई दिनों तक घर नहीं आता था। वह एक महिला के साथ रहने लगा था। महिला भी ललिता को परेशान करती थी। ललिता की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी थी। उसने पुलिस को भी शिकायत की थी।
