
रघुवंशी समाज शैक्षणिक एवम पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर की आज बैठक बुलाई गई थी। बैठक में सर्वानुमति से निर्णय लिया गया कि 2024 की परीक्षा में समाज के विद्यार्थी जिन्होने 10वी 12वी और उच्च शिक्षा में प्रथम श्रेणी में अपना स्थान बनाया है उन्हे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सम्मानित किया जाय।
दिनांक रविवार 7 जुलाई 2024 को दोपहर 3.00 बजे रघुवंशी समाज धर्मशाला, मरीमाता चौराहा, इन्दौर में आयोजित किया जाएगा।
समाज द्वारा एक फार्म बनाया गया है जिसे ऐसे सभी विद्यार्थियो से भरवाया जा रहा है। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 रखी गई है। इन्दौर में रहने वाले अलग अलग क्षेत्रों में प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं जहां से विद्यार्थी अपना फॉर्म लेकर जमा भी वहीं कर सकते हैं।
सर्वानुमति से यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के विद्यार्थियों को कॉपी का वितरण भी किया जायेगा।
साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता और अन्य व्यवसायिक गतिविधि में भी जिन्होने समाज का नाम रोशन किया है उन्हे भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के लिए अतिथियों से चर्चा की जा रही है जो रघुवंशी समाज के और शासन में सर्वोच्च पद पर कार्यरत हैं उनके हाथों से विद्यार्थियों को सम्मान कराया जायेगा

