इंदौर शहर में देर रात पार्टियों पर हुई सख्ती, तो बाहरी इलाकों में खुल गए पब, अब यहां रातभर लगने वाली भीड़ से ग्रामीण परेशान
इंदौर शहर के बाहरी इलाके रालामंडल क्षेत्र के एक फार्म हाउस में पुलिस ने पिछले दिनों रेव पार्टी पर दबिश दी थी। देर रात तक चलने वाली पार्टियों पर पुलिस ने सख्ती की, तो इन्होंने शहर के बाहर का रूख कर लिया है।
इंदौर शहर के बाहरी इलाके रालामंडल क्षेत्र के एक फार्म हाउस में पुलिस ने पिछले दिनों रेव पार्टी पर दबिश दी थी। देर रात तक चलने वाली पार्टियों पर पुलिस ने सख्ती की, तो इन्होंने शहर के बाहर का रूख कर लिया है। बायपास क्षेत्र में अचानक कई पब, रिसॉर्ट और फार्म हाउस खुल गए हैं। अब इसके आस-पास रहने वाले ग्रामीण परेशान हो चुके हैं।
इंदौर में तेजी से पैर पसार रहे पब कल्चर से युवा आ रहे नशे की गिरफ्त में।
देर रात चलने वाली पार्टी के बाद नशे में ही गाड़ी दौड़ाते हैं युवक-युवतियां।
शहर के बाहर पबों में चलने वाली पार्टियों से परेशान लोगों ने शुरू किया विरोध।
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पब कल्चर जोर पकड़ता जा रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग ने शहर में पब-बार में देर रात तक चलने वाली पार्टियों पर सख्ती कर दी है, लेकिन इससे बचने के लिए इन्होंने शहर के बाहरी इलाकों का रूख कर लिया है। यहां कई रिसार्ट, पब, फार्म हाउस खुल गए हैं, जहां पूरी रात पार्टियां चलती हैं। यहां आस-पास के गांवों के लोग भी इससे परेशान हो चुके हैं।
पुलिस ने पकड़ी थी रेव पार्टी
शहर के बाहरी इलाके रालामंडल स्थित रिवेरा हिल्स के फार्म हाउस में रेव पार्टी पर पुलिस ने दबिश दी थी। यहां से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को नशे की हालत में पकड़ा गया था। इनके पास से गांजा सहित अन्य नशे का सामान बरामद किया गया था।
बायपास पर खुल गए कई पब
इंदौर शहर के बायपास की ओर कई पब खुल गए हैं। यहां देर रात युवक-युवतियां पार्टियों में शामिल होकर नशे की हालत में ही वाहन चलाते हैं, जिसके कारण सड़क दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। नेमावर ब्रिज के पास स्थित यूनो पार्क बिल्डिंग में पब और बार संचालित हो रहे हैं। यहां सड़क पर ही वाहन पार्क किए जाते हैं। इसका विरोध रविवार रात देवगुराड़िया के ग्रामीणों ने किया था।
ग्रामीण हो चुके हैं परेशान
देवगुराड़िया के ग्रामीण आशीष सालवी, विनोद यादव और सुधीर गोस्वामी, महेश वसूनिया ने बताया कि यहां पब में देर रात तक पार्टी चलती रहती हैं। पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से बायपास से देवगुराड़िया की कालोनियों में जाने वाले मार्ग पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। हम कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
सड़क पर पड़ी रहती हैं शराब की बोतलें
पबों के आस-पास सड़कों पर ही शराब की बोतलें पड़ी रहती हैं। देवगुराड़िया क्षेत्र में पब के बाहर सड़क पर वाहन खड़े होने से रविवार को रास्ता नहीं मिलने से दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो गया। रहवासियों के हंगामे के बाद कनाड़िया और खुड़ैल थाने की पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझाइश देकर लौट गई।
शहर के बाहर किराए पर मिल रहे फार्म हाउस
बता दें कि शहर के बाहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में रिसॉर्ट भी खुल गए हैं। इनमें बने फार्म हाउस को संचालक पार्टी के लिए किराए पर देते हैं। नेमावर रोड, कंपेल रोड, रालामंडल, कनाड़िया रोड, बिचौली आदि क्षेत्रों में देर रात तक पार्टी होती है। इंदौर कलेक्टर ने हाल ही में देर रात तक पार्टी करवाने वाले डीयाबलो, टीडीएस, पिंड बलूची पबों के लाइसेंस निरस्त कर दिए थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले