स्कूल बस स्टॉप पर बोली बेटी- पापा मैं चली जाऊंगी, पिता के जाते ही 14वीं मंजिल पर पहुंचकर लगा दी छलांग
इंदौर शहर में मंगलवार को अपोलो डीबी सिटी की 14वीं मंजिल से कूदकर सातवीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। पिता सुबह उसे स्कूल बस स्टॉप पर छोड़कर आए थे।
इंदौर शहर में मंगलवार को अपोलो डीबी सिटी की 14वीं मंजिल से कूदकर सातवीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। पिता सुबह उसे स्कूल बस स्टॉप पर छोड़कर आए थे। उन्हें लगा बेटी स्कूल चली गई, कुछ देर बाद सूचना मिली कि बेटी का शव बिल्डिंग के नीचे पड़ा है। अभी खुदकुशी का कारण साफ नहीं हो पाया है।
इंदौर में 13 साल की छात्रा ने मंगलवार को बिल्डिंग से कूदकर दे दी जान।
खुदकुशी का कारण नहीं हो पाया साफ, पुलिस कर रही मामले की जांच।
कुछ समय पहले ही विशाखापट्टनम से इंदौर शहर शिफ्ट हुआ था परिवार।
इंदौर। बेटी अंजिल के स्कूल का पहला दिन था, पिता अमोल उसे बस स्टॉप तक छोड़ने पहुंचे। कुछ देर स्कूल बस का इंतजार किया फिर बेटी बोली- ‘पापा आप घर चलो जाओ, मैं चली जाऊंगी।’ अमोल ने अंजलि से बाय… टेक केयर कहा और घर आ गए। बेटी उनसे हमेशा के लिए दूर चले जानी वाली है ये उन्हें कहा पता था। कुछ देर बाद सूचना मिली उसका शव बिल्डिंग के नीचे पड़ा है। मामला इंदौर की अपोलो डीबी सिटी का है, जहां रहने वाले कंटेनर कॉर्पोरेशन आफ इंडिया
(सीसीआई) के सीनियर मैनेजर अमोल यामयार की 13 वर्षीय बेटी अंजिल ने मंगलवार को 14वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। वो सातवीं कक्षा की छात्रा थी। पिता जब उसे स्कूल बस स्टॉप पर छोड़कर वापस लौटे, इसके चंद मिनट बाद अंजलि टाउनशिप के दूसरे ब्लाक (ओफिरा-1) पहुंची और लिफ्ट से सीधे 13वीं मंजिल पर पहुंचकर बैग रखा, इसके बाद 14वीं मंजिल के डक्ट से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई।
पहचान नहीं सके रहवासी, ड्रेस देखकर स्कूल से जानकारी निकाली
अमोल यामयार मूलत: पुणे के रहने वाले हैं। इसके पूर्व उनकी पोस्टिंग विशाखापट्टनम (ओडिशा) में थी। इसी वर्ष मार्च में उनका तबादला इंदौर हुआ, इसलिए मल्टी में उनकी या उनके बच्चों की ज्यादा लोगों से जान-पहचान नहीं हुई। अमोल ने बेटे आदित्य का यहां डीपीएस (ग्यारवीं कक्षा) और बेटी अंजलि का एडवांस एकेडमी (सातवीं कक्षा) में एडमिशन करवाया। अंजलि अप्रैल में कुछ दिनों के लिए ही स्कूल गई, फिर छुट्टी लग गई। छुट्टियां समाप्त होने पर मंगलवार को उसका स्कूल का पहला दिन था। 14वीं मंजिल से कूदने के बाद नीचे पड़ा अंजलि का शव देखकर चौकीदार, नौकर और रहवासी घबरा गए। कोई पहचान नहीं सका। स्कूल की ड्रेस देखकर कुछ लोग स्कूल से जानकारी लेने गए।
करीब पौन घंटे बाद पिता अमोल तक यह खबर पहुंची। थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्रसिंह के मुताबिक पुलिस ने टाउनशिप में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकाल लिए हैं। देर रात तक पुलिस तलाशती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विशाखापट्टनम से आकर खुश नहीं थी अंजलि
भाई आदित्य ने बताया कि अंजलि की विशाखापट्टनम में दो सहेलियां हैं। वह उनसे ही बात करती थी। विशाखापट्टनम से इंदौर आने के बाद से वह खुश नहीं थी। पुलिस ने अंजलि का बस्ता देखा, तो किताबें और लंच बॉक्स मिला। रूम की तलाशी में टैबलेट (डिवाइस) मिला, जिसमें पैटर्न लॉक लगा था। पुलिस टैबलेट की जांच करेगी। सायबर एक्सपर्ट की सहायता से उसे अनलॉक करवाया जा रहा है।
बड़ा भाई बोला- अंतरमुखी थी अंजिल
पुलिस ने अंजलि के बड़े भाई आदित्य से पूछताछ की। उसने बताया कि अंजलि अंतरमुखी थी। वह काफी कम बोलती थी। सोमवार को पापा (अमोल) के साथ पूरा परिवार माल में घूमने गया था। मैंने खरीदारी की, लेकिन अंजलि ने कुछ नहीं खरीदा। उससे कपड़े खरीदने को कहा, तो उसने मना कर दिया। हम सबने खाना भी बाहर खाया था।
भाई ने कहा- मैं कई बार उससे बात करता, उसे समझाने की कोशिश करता था। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक अंजलि के पिता अमोल के परिचितों ने बताया कि अमोल भी कम बोलते हैं। बहरहाल, अंजलि ने आत्महत्या क्यों की, यह समझ नहीं आ रहा है। घटना के बाद अंजलि की मां अर्चना की सेहत खराब हो गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले