इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक लूट का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि एक डॉक्टर को बदमाशों ने निशाना बनाया और लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने डॉक्टर अली असगर को निशाना बनाया और उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है बताया जा रहा है कि डॉक्टर रोजाना की तरह अपना क्लीनिक बंद कर घर की ओर जा रहे थे लेकिन इसी दौरान जब वह दस्तूर गार्डन के वहां पर पहुंचे तो कुछ बाइक सवार बदमाश मिले और डॉक्टर को कहा कि हमारी मां की तबीयत काफी बिगड़ चुकी है आप घर चलकर उनका इलाज कर दीजिए अतः डॉक्टर ने साथ में चलने की हां कर दी और जैसे ही डॉक्टर बदमाशों के साथ गए तो इसी दौरान एक सुनसान जगह पर बदमाशों ने डॉक्टर को रोका और उनके पास मौजूद ₹5000 वह अन्य सामान लेकर फरार हो गए फिलहाल इसके बाद जैसे तैसे कर डॉक्टर वहां से आए और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी वहीं पुलिस ने भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
