इंदौर की चोइथराम फल सब्जी मंडी में आमों की बंपर आवक होने से किसानों को नहीं मिल रहे हैं दाम,आने वाले दिनों में और सस्ता होगा आम,किसानों में कहा कि पिछले साल 25 से 30 रुपए भाव मिला था लेकिन अब 16 से 20 रुपए भाव मिल रहा है जिससे उन्हें गाड़ी का भाड़ा भी नही मिल रहा है।
-व्यपारियो का कहना है कि आने वाले दिनों में 50 से 60 गाड़िया प्रतिदिन आवक बढ़ेगी,ओर भाव मे ओर कम आएगी, दरअसल पिछले साल किसानों को जो आम भाव मिले थे या वर्ष वह आधे हो गए है जिससे किसान दुखी हो गए है।मंडी व्यापारियों ने कहा कि फिलहाल चोइथराम फल मंडी में मालवा निमाड़ सहित अन्य राज्यों से दशहरी, लंगड़ा,बादामी,ओर देशी आमों की भरपूर आवक हो रही है और आने वाले दिनों में ये आवक ओर बढ़ेगी,वही किसानों का कहना है कि आवक अधिक होने से उन्हें आपने माल की सही कीमत नही मिल पा रही है जिससे गाड़ी का भाड़ा भी नही निकल पा रहा है।
